{"_id":"686c210f197739a41e0fd382","slug":"students-death-case-further-complicated-father-said-nine-people-killed-in-love-affair-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-147520-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छात्र की मौत का मामला और उलझा, पिता ने कहा-प्रेम प्रसंग में नौ लोगों ने की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छात्र की मौत का मामला और उलझा, पिता ने कहा-प्रेम प्रसंग में नौ लोगों ने की हत्या
विज्ञापन
पुवायां में सीओ कार्यालय के पास रोते मनीष अवस्थी। संवाद
पुवायां (शाहजहांपुर)। मामा के घर पुवायां के गांव कुंवरपुर जप्ती में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र अपूर्व अवस्थी के पिता मनीष अवस्थी का आरोप है कि उनके बेटे की प्रेम प्रसंग में नौ लोगों ने गोली मारकर हत्या की है। सीओ कार्यालय के सामने अपनी बात रखते हुए वह फफककर रो पड़े। सीओ ने हत्या की बात नहीं मानी तो वह शाहजहांपुर जाकर एसपी से मिले। इसके बाद उनकी तहरीर को विवेचना में शामिल किया गया।
लखीमपुर के गांव भीखमपुर निवासी मनीष अवस्थी की पत्नी की लगभग दस साल पहले मौत होने के बाद बेटा अपूर्व अपने नाना राजकुमार मिश्रा के घर गांव कुंवरपुर जप्ती आकर रहने लगा था। वह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। तीन जुलाई को सीने में गोली लगने से अपूर्व की मौत हो गई थी। अपूर्व के मामा प्रमोद ने गांव के ही पांच लोगों पर जमीन संबंधी रंजिश में अपूर्व की गोली मारकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जांच के दौरान प्रमोद के घर भवन निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों ने पुलिस को बताया था कि अपूर्व को गोली प्रमोद के घर में ही लगी थी। तब प्रमोद ने कह दिया कि अपूर्व ने मां की याद में दुखी होकर गोली मारकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
सोमवार को मनीष अवस्थी पुवायां आकर थाना प्रभारी और बाद में सीओ प्रवीण मलिक से मिले। मनीष ने सीओ को बताया कि उन्हें तो सूचना यह दी गई थी कि अपूर्व का एक्सीडेंट हो गया है और उसे शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया है। वह कुंवरपुर आए तो कई बार पूछने के बाद भी ससुराल के लोगों ने अस्पताल का नाम नहीं बताया। चार जुलाई को पोस्टमॉर्टम के बाद शव कुंवरपुर पहुंचा तो साले प्रमोद, मनोज आदि ने बताया कि रंजिश में अपूर्व की हत्या की गई। यह भी कहने के लिए दबाव बनाया गया कि पुलिस पूछे तो कह देना कि अपूर्व उन्हें फोन नहीं करता था। उनके मोबाइल से कॉल हिस्ट्री भी डिलीट करा दी गई। विश्वास के कारण वह कुछ नहीं बोले और अपूर्व का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
छह जुलाई को उन्हें पता चला कि पुलिस ने खुलासा किया है कि अपूर्व ने आत्महत्या की है। उन्होंने गांव कुंवरपुर में जानकारी की तो पता चला कि अपूर्व की प्रेम प्रसंग में गोली मारकर हत्या की गई है और सुबूत मिटा दिए गए हैं। हत्या में नौ लोग शामिल हैं। सीओ से कहा कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। आरोप है कि सीओ ने हत्या की बात मानने से इन्कार कर दिया। इसके बाद मनीष एसपी से मिलने शाहजहांपुर चले गए।
--
पढ़ाई में तेज था अपूर्व, खेल आदि में भी लेता था भाग
अपूर्व की मां की याद में दुखी रहने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। अपूर्व के स्कूल के प्रधानाचार्य सोमदेव मिश्रा ने बताया कि वह पढ़ाई में औसत बच्चों से अच्छा था और खेल आदि गतिविधियों में भी हिस्सा लेता था। पिता मनीष ने कहा कि अपूर्व मां की याद में दुखी रहता था तो अच्छे नंबर कैसे लाता था?
--
मामा ने भी कहा, प्रेम प्रसंग के चलते की है अपूर्व ने आत्महत्या
अपूर्व की मौत के मामले में मामा प्रमोद ने पहले पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में आत्महत्या की बात बताते हुए कहा था कि अपूर्व ने मां के गम से दुखी होकर आत्महत्या ही है। अब अपूर्व के पिता ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया तो प्रमोद से पक्ष जानने को कॉल की गई। प्रमोद के भाई मनाेज ने बताया कि अपूर्व को मां की मौत दुख था, साथ ही प्रेम प्रसंग के चलते एक जुलाई को एक कॉलेज के कुछ लड़के अपूर्व को पीटने आए थे। दोनों कारणों से अपूर्व ने गोली मारकर जान दी है। अपूर्व के पिता के आरोप पर मनोज ने कहा कि विपक्षी उनके बहनोई को लाकर झूठा आरोप लगवा रहे हैं। अपूर्व के पिता के बाद मामा मनोज के भी प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार करने के बाद अब पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं कि पुलिस ने आत्महत्या का कारण जानने को गहनता से पूछताछ क्यों नहीं की?
--
तमाम ऐसे सवाल, पुलिस ने जिनके जवाब जानने का नहीं किया प्रयास
- श्रमिकों ने अपूर्व को गोली लगने के बाद देखा जरूर, मगर यह कैसे माना जाए कि अपूर्व ने खुद ही गोली मारी है?
- अपूर्व के जिस तमंचे से गोली मारने की बात कही जा रही है, वह अपूर्व के पास कहां से आया?
- अपूर्व के पिता कह रहे हैं कि अपूर्व दुखी नहीं रहता था, तो प्रमोद ने यह बात क्यों कही?
- जब वह स्कूल आया और पेपर देकर घर गया तो उसे मां से संबंधित अचानक ऐसा क्या दुख हुआ कि उसने खुद को गोली मार ली?
- स्कूल से साढ़े 12 बजे छुट्टी के बाद अपूर्व घर कब पहुंचा और चार बजे तक कहां रहा और क्या करता रहा?
--
मनीष अवस्थी परिजनों के साथ आए थे। मैंने उन्हें अपूर्व की आत्महत्या से संबंधित तमाम साक्ष्य दिखाए। उनसे वह संतुष्ट भी हुए और दूसरी तहरीर देने की बात कहकर चले गए। दोबारा आकर एक तहरीर दी है जिसमें बेटे अपूर्व की हत्या का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर विवेचना के लिए थाना प्रभारी को भेज दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां