फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students beamed with joy upon seeing the results.

Shahjahanpur News: परिणाम देख चहक उठे छात्र-छात्राएं

Thu, 16 Apr 2026 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Students beamed with joy upon seeing the results.
शाहजहांपुर। सीबीएसई के परिणाम के जरिये विद्यार्थियों ने जीत का चौका लगा दिया है। बुधवार को दोपहर बाद आए रिजल्ट के चलते अधिकतर स्कूलों का स्टाफ शाम तक परिणाम लोड करने में जूझता रहा। निजी स्कूलों ने तेजी दिखाते हुए परिणाम जारी कर दिया। रिजल्ट को देखकर विद्यार्थी खुशी से उछल पड़े। गत वर्ष दसवीं में 3334 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जबकि इस बार 3453 ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल ने सभी बच्चों ने परीक्षा को उत्तीर्ण कर लिया। छात्र सत्यम मिश्रा, शौर्य गुप्ता ने 95.60, अनुष्का त्रिवेदी ने 95.40, अणर्व गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य आरडी अग्रवाल ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

कर्नल एकेडमी ग्लोबल के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रिजल्ट सौ फीसदी दिया। निदेशक नीला चौधरी के अनुसार, 26 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। बीएस पब्लिक स्कूल में परिणाम सौ फीसदी रहा। छात्रा पावनी ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया। प्रभगुन ने द्वितीय और ताजर ने तृतीय स्थान पाया। निदेशक शालिनी अग्रवाल व मनोज अग्रवाल ने बच्चों को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी डॉ.जीएल कनौजिया स्कूल का रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि अभियुग शुक्ल ने 96 और भानु प्रताप सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रशासक अवधेश वर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

==========
सरकारी स्कूलों में नहीं दिखा उत्साह
निजी स्कूलों में परीक्षा परिणाम देखने का जहां उत्साह रहा। वहीं सरकारी स्कूलों में उतना क्रेज नजर नहीं आया। स्कूलों में परीक्षा परिणाम दिखाने की व्यवस्था नहीं की गई थी। अधिकतर स्कूलों से रिजल्ट लोड नहीं होने की बात कहकर टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed