{"_id":"6743ac8ae18c15bcf104acb6","slug":"student-went-missing-from-home-for-college-location-found-in-lucknow-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-131906-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: घर से कॉलेज के लिए गया छात्र लापता, लखनऊ मिली लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: घर से कॉलेज के लिए गया छात्र लापता, लखनऊ मिली लोकेशन
Mon, 25 Nov 2024 04:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
कांट। सरथौली गांव निवासी शिव प्रकाश के 20 वर्षीय पुत्र प्रशांत का दो दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। उसकी लोकेशन लखनऊ में मिली है।
शिवप्रकाश ने बताया, प्रशांत कांट-शाहजहांपुर रोड स्थित पॉलीटेक्निक में छात्र है। 20 नवंबर की सुबह 8:20 बजे कॉलेज जाने के लिए वह ऑटो से निकला था। शाम चार बजे तक नहीं लौटने पर कॉलेज में कॉल की गई। वहां से बताया कि वह कॉलेज आया ही नहीं। शाम छह बजे तक संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था।
शाम सात बजे थाने में सूचना दी गई। सर्विलांस के जरिये लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर उसकी लोकेशन मिली। इसके बाद शिवप्रकाश लखनऊ गए और जीआरपी थाने में जानकारी प्राप्त की, वहां कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
थाना प्रभारी अश्विनी सिंह बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।