फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Student raped, video recorded... cafe sealed

Shahjahanpur News: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो बनाया... कैफे किया गया सील

Mon, 13 Oct 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Student raped, video recorded... cafe sealed
शाहजहांपुर। शहर के एक तकनीकी कॉलेज की छात्रा ने अपनी ही कॉलोनी के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सदर बाजार थाने में रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए कैफे सील कर दिया। साथ ही आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली छात्रा एक तकनीकी कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसने थाने में तहरीर देकर बताया कि प्रिंस रावत से उसकी दो साल से जान पहचान है। आरोप लगाया कि 11 अक्तूबर को युवक उसे मोहल्ला जलालनगर स्थित एक कैफे पर ले गया। वहां पहली मंजिल पर बने एक कमरे में ले जाकर उससे गलत कृत्य किया। साथ ही अश्लील वीडियो बना लिया। वहां से वह किसी तरह बचकर भागी। अब युवक उसे ब्लैकमेल कर धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने छात्रा की ओर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद रविवार को कैफे पर पहुंचकर छानबीन की। फिर उसे सील कर दिया। वहां के सीसीटीवी के फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। आरोपी को हिरासत में लेने की अभी पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--युवती के आरोप के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी हिरासत में हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। जांच के लिए कैफे को सील कर दिया गया है।

- पंकज पंत, सीओ सिटी
00
दो लोगों पर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

कलान। शादी और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में नृत्य करके भरण पोषण करने वाले एक गांव के युवक ने दो लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने पीटा और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed