फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Student Lured Out of Home and Beaten, Leaving Him Injured; Video Goes Viral

Shahjahanpur News: छात्र को घर से बुलाने के बाद पीटकर किया घायल, वीडियो वायरल

Sun, 19 Apr 2026 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Student Lured Out of Home and Beaten, Leaving Him Injured; Video Goes Viral
भावलखेड़ा। मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा के प्राथमिक विद्यालय के पास शुक्रवार की शाम एक युवक कक्षा दस में पढ़ने वाले छात्र अशांक को घर से बुला ले गया। बाद में उसने अपने सात-आठ अन्य दोस्तों को बुला लिया और उसे पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। उसमें कुछ युवक मारपीट करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

इस मामले में मोहल्ले की रेखा देवी ने रामचंद्र मिशन थाने में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति राजेश कुमार का निधन हो चुका है। कक्षा दस में पढ़ने वाला नाती अशांक उनके घर रहता है। उसे शाम पांच बजे एक युवक घर से बुला ले गया। प्राथमिक विद्यालय के पास मैदान पर युवक ने अपने आठ-दस दोस्त बुला लिए और उसे चप्पलों तथा लात-घूसों से पीटकर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed