फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   student hanged himself after fail in Class seven exam in shahjahanpur

Shahjahanpur News: फेल होने पर कक्षा सात के छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 01 Apr 2023 03:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Apr 2023 03:42 PM IST
सार

शाहजहांपुर में कक्षा छात्र ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। जेब से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें परीक्षा में फेल हो जाने का जिक्र है। 

विज्ञापन
student hanged himself after fail in Class seven exam in shahjahanpur
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के अटसलिया गांव निवासी कक्षा सात के छात्र ब्रह्मानंद उर्फ अंशुल (13) ने शुक्रवार शाम को फंदे से लटक कर जान दे दी। वह कक्षा सात की परीक्षा में फेल हो गया था। शनिवार सुबह परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

विज्ञापन

 
ब्रह्मानंद आली ज्ञानदीप स्कूल रोजा में कक्षा सात में पढ़ता था। शुक्रवार को उसका परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। इसमें वह फेल हो गया था। इसके बाद वह काफी परेशान था। शाम करीब पांच बजे वह अपने मकान की दूसरी मंजिल पर गया और रस्सी के सहारे फंदे से लटक कर जान दे दी। 

विज्ञापन

पहली मंजिल पर लटका मिला शव 

रात करीब आठ बजे उसकी मां किरन सरसों लेने छत पर गई तो उसे शव लटका मिला। परिजनों ने शव को उतारा। सुबह आठ बजे पुलिस को खबर दी गई। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमे फेल होने पर जान देने की बात कही गई है। 

CM योगी के बयान पर बोली अशरफ की बहन: मिट्टी में दो साल पहले ही मिला दिया था हमें, अब किससे फरियाद करें

छात्र के परिजनों ने स्कूल के शिक्षक पर पांच हजार रुपये रिश्वत नहीं देने पर फेल करने और छात्र की पिटाई करने का आरोप लगाया है। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed