{"_id":"5ee7b3fd8ebc3e433121da06","slug":"student-drowned-while-taking-bath-in-ramganga-with-friends-shahjahanpur-news-bly409398896","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ रामगंगा में नहाते समय छात्र की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ रामगंगा में नहाते समय छात्र की डूबने से मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ परौर। दोस्तों के साथ रामगंगा में नहाने के दौरान इंटर का एक छात्र अचानक पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद छात्र को तलाश ने के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बाढ़ का पानी रोकने के लिए परौर इलाके में रामगंगा किनारे ठोकरें बनाई जा रही हैं। ठोकरें बनाने के लिए मशीनों के जरिये रामगंगा से रेत निकाला जा रहा है, जिससे जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक ठोकरें देखने के लिए रोजाना आसपास के लोगों की भीड़ जमा होती है। सोमवार सुबह ग्राम परौर निवासी अवनीश कुमार शुक्ला का 17 वर्षीय बेटा राज शुक्ला अपने दोस्तों के साथ रामगंगा किनारे बनाई जा रहीं ठोकरें देखने गया। वहां राज और उसके दोस्त रामगंगा में घुसकर नहाने लगे। उसी दौरान अचानक राज गहरे में चला गया। उसे डूबते देख साथ में नहा रहे दोस्तों ने शोर मचाया। लोग समझे तब तक राज पानी के अंदर लापता हो चुका था। कुछ लोग रामगंगा में कूद गए और राज को तलाशना शुरू कर दिया। हादसे का पता लगनेे पर परिवार को लोग भी पहुंच गए। करीब चार घंटे बाद राज को तलाशकर बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब कि उसकी मौत हो चुकी थी। फिर तो परिवार में कोहराम मच गया।
घर का इकलौता चिराग था राज
ग्रामीणों के मुताबिक राज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह अपनी ननिहाल बदायूं के दियूरी गांव में रहता था। परिवार में शादी होने की वजह से राज अपने गांव आया हुआ था।