फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Student dies of electrocution while working as a laborer.

Shahjahanpur News: मजदूरी करने गए छात्र की करंट लगने से मौत

Wed, 16 Sep 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Student dies of electrocution while working as a laborer.
सिंधौली के गांव सिसैया निवासी मानवेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां (शाहजहांपुर)। हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से मजदूरी करने गए कक्षा 12 के छात्र सिंधौली के गांव सिसैया निवासी मानवेंद्र (18) की मौत हो गई। घटना पुवायां के गांव लखनापुर की है।
विज्ञापन

गांव लखनापुर निवासी लालाराम का मकान बन रहा है। मंगलवार को लिंटर पड़ना था। सिंधौली के सिसैया निवासी रजनीश की मिक्सर मशीन लिंटर डालने के लिए लाई गई थी। किसी कारण से लिंटर डालना बुधवार तक के लिए टाल दिया गया। इस पर मिक्सर मशीन साइड में खड़ी कर दी गई।
विज्ञापन

गांव सिसैसा के ही श्रमिक भानुप्रताप और उनका पुत्र मानवेंद्र मशीन पर काम करने आए थे। मशीन साइड में खड़ी करने के बाद मानवेंद्र मशीन पर चढ़कर लोहे का सामान उतारते समय ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गया और करंट लगने से मशीन से नीचे आ गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भानुप्रताप पुत्र को पुवायां सीएचसी लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मानवेंद्र गांव टेहरी ढुकरी के ज्ञान ज्योति पब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ाई करता था। उसकी मौत से पिता, मां सुशीला देवी और भाई अनितेश का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिवार काफी गरीब होने के कारण मानवेंद्र पिता के साथ अक्सर मजदूरी पर चला जाता था। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed