{"_id":"631a4861df48ba3ff37ce137","slug":"student-dies-in-school-bus-collision-fellow-injured-shahjahanpur-news-bly4969989165","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस ने छात्रों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस ने छात्रों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
विज्ञापन
कुनाल का फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
सिंधौली (शाहजहांपुर)। पुवायां-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह साइकिलों से स्कूल जा रहे छात्रों को सामने से आ रही कर्नल एकेडमी ग्लोबल स्कूल की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव चढ़ारी निवासी छात्र कुणाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदपई के गौरव को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
सफाई कर्मचारी सिंह साहब का बेटा कुणाल सिंह (17) शाहजहांपुर के एसपी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। सुबह कुणाल और उसका दोस्त हाईस्कूल का छात्र गौरव अपनी-अपनी साइकिलों से कॉलेज के लिए निकले थे। करीब साढ़े सात बजे सिंधौली के नियामतपुर मोड़ के पास ओवरटेक करने के प्रयास में तेज रफ्तार स्कूल की बस की टक्कर सामने से आ रहे छात्रों से हो गई।
टक्कर लगने के बाद कुणाल की साइकिल बस के पहिये के नीचे फंस गई। हादसे में कुणाल ने मौके पर दम तोड़ दिया। गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बस में सवार बच्चों को स्कूल भिजवाया। घायल गौरव को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। घटना की सूचना गांव पहुंचने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए बस में तोड़फोड़ की। इससे बस का शीशा टूट गया है। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि मृतक छात्र के पिता की तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।