{"_id":"64a1d261281d9f8c68045a24","slug":"student-dies-due-to-car-collision-in-front-of-gf-college-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-511-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जीएफ कॉलेज के आगे कार की टक्कर से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जीएफ कॉलेज के आगे कार की टक्कर से छात्र की मौत
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव मऊ बासक का रहने वाला था शिवनंदन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव मऊ बासक निवासी धर्मवीर के पुत्र शिवनंदन (15) को जीएफ कॉलेज व एसपी आवास के बीच तिराहे पर कार ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई हरिनंदन बाल-बाल बच गया।
धर्मवीर का पुत्र शिवनंदन ओसीएफ इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। सोमवार को कॉपियां, टाई आदि खरीदने के लिए चचेरे भाई हरिनंदन के साथ आया था। दोनों अलग-अलग साइकिल से थे। शाम करीब पांच बजे आगे चल रहे शिवनंदन की साइकिल में सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। उसके बाद उसे कुचलते हुए डाकघर की ओर निकल गई।
हरिनंदन ने शोर मचाया तो भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया। उसकी मौत से मां राजेश्वरी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के पिता धर्मवीर ने बताया कि शिवनंदन पढ़ने में काफी होशियार था।