फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Storms of dry winds like April started running in February

शाहजहाँपुर: फरवरी में चलने लगे अप्रैल जैसी शुष्क हवाओं के अंधड़

Sun, 12 Feb 2023 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Storms of dry winds like April started running in February
धूप पर हावी रहे सर्द हवा के थपेड़े, दो डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा
विज्ञापन

शाहजहांपुर। शनिवार रात से वायुदाब में वृद्धि होने के साथ ही पूर्वोत्तर दिशा की हवा ने रफ्तार बढ़ाई तो रात में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री घटकर 11.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। रविवार सुबह से धूप निकली तो आर्द्रता में कमी आने के साथ ही फरवरी में अप्रैल जैसी शुष्क हवा के अंधड़ चलने लगे। इस वजह से दिन में अधिकतम तापमान दो डिग्री घटकर 25 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, रविवार शाम से वायुदाब में कमी के कारण रात से सोमवार सुबह तक हल्की धुंध छाई रहेगी।
गत दो दिन से बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से कम बना रहने के कारण हवा की गति बहुत धीमी रही। इस वजह से दिन में धूप का तीखापन बढ़ता रहा। इसीलिए दो दिन तक तापमान भी बढ़ता रहा, लेकिन बीती शाम से वायुदाब में उछाल आते ही हवा की दिशा और गति में विचलन होने लगा। दिशाहीन हवा के झोंके तेज थपेड़ों में बदले तो आधी रात से घरों में खिड़कियां-दरवाजे तेज आवाज के साथ टकराने लगे। हालांकि, हवा की गति ज्यादा होने से ऊंचाई पर छाई धुंध भी ठहर नहीं सकी। आसमान साफ हुआ तो रात में ठिठुरन भी बढ़ गई।
विज्ञापन

सुबह लोग बिस्तर छोड़कर घरों के बाहर आए तो उन्हें सर्द हवा का सामना करना पड़ा। सूर्योदय के बाद धूप निकलने पर मौसम सामान्य हुआ तो जनजीवन भी पटरी पर लौटने लगा। धूप के असर से दोपहर तक उन लोगों को गर्मी महसूस होने लगी जो ऊपर से नीचे तक गर्म कपड़ों से लैस होकर घरों से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि वातावरण में नमी का स्तर शुष्क हवा से लगातार कम हो रहा है। इसलिए अब कोहरा छाने की संभावना नहीं है। वायुदाब में गिरावट ज्यादा होने की दशा में सोमवार को सुबह कुछ देर तक हल्के बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed