{"_id":"585d6f4c4f1c1ba107e3afd2","slug":"state-level-football-tournament-for-both-teams-out-of-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में लखनऊ की दोनों टीमें बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में लखनऊ की दोनों टीमें बाहर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में ओसीएफ रामलीला मैदान में चल रहे प्रदेश स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। दोनों मैचों में शाहजहांपुर की टीमों ने ही जीत दर्जकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहला क्वार्टर फाइनल मैच स्थानीय मयूर स्पोर्टिंग और एलडीए लखनऊ के बीच खेला गया, इसमें मयूर स्पोर्टिंग ने 2-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम की ओर से आदर्श शर्मा और शिवम ने गोल किए। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला स्थानीय विष्ट एकेडमी और लखनऊ चौक स्टेडियम के बीच हुआ, इसमें विष्ट एकेडमी ने 3-0 से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इससे पूर्व मुख्य अतिथि भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जोगेंद्र सिंह यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराए। इस मौके पर अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। मैच के रेफरी अयूब, कौशल किशोर, योगेश, सतीश, संजीव सिंह, अशोक रहे। संचालन एसएम अजमल और संजीव सक्सेना ने और आभार आयोजन सचिव दिलीप शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष ओएन सक्सेना, सरोज मिश्रा, दिनेश सिंह, बिंदु, रंजीाव खिलौरिया, सुरेंद्र, सुनील कुमार, पावनी वर्मा, रज्जन आदि मौजूद रहे।