फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   State legislators, including 19 of the nominations made

राज्यमंत्री, विधायकों समेत 19 ने कराया नामांकन

Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
State legislators, including 19 of the nominations made
नामांकन के दौरान मंत्री राममू‌त‌ि वमा
विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को विभिन्न सीटों से 19 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया। शुरुआती एक घंटे तक किसी प्रत्याशी के नामांकन के लिए नहीं पहुंचने से कलक्ट्रेट में सन्नाटा रहा, लेकिन बाद में प्रत्याशियों के पहुंचने से खासी चहल-पहल हो गई। सबसे पहले पुवायां सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक चेतराम पासी नामांकन कराने कलक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद ददरौल से सपा प्रत्याशी राममूर्ति सिंह वर्मा, कटरा से सपा प्रत्याशी राजेश यादव, पुवायां से सपा प्रत्याशी शकुंतला देवी, तिलहर से भाजपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा, जलालाबाद से बसपा प्रत्याशी नीरज कुशवाहा, तिलहर से बसपा प्रत्याशी अवधेश वर्मा, पुवायां से बसपा प्रत्याशी गुरुवचन लाल और शाहजहांपुर शहर सीट से बसपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद असलम खां नामांकन कराने पहुंचे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में सोमवार को बड़ी संख्या में नामांकन होने से काफी गहमागहमी रही। पुवायां सीट से भाजपा प्रत्याशी चेतराम के नामांकन पत्र जमा करते वक्त प्रस्तावक और अनुमोदक के तौर पर मनोज पटेल, श्यामनारायण मिश्र, हरिप्रकाश वर्मा और नीरज कुमार आरओ कक्ष में मौजूद रहे। तिलहर से भाजपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा के साथ पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामनारायण मिश्र, डीपी सिंह, रवि मिश्र, बहोरन लाल राठौर और राजपाल आरओ के सामने उपस्थित हुए। कटरा के भाजपा प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस के साथ जगवीर सिंह, जदुवीर सिंह, ब्रजेश सिंह तथा सर्वेश तोमर और जलालाबाद से भाजपा प्रत्याशी मनोज कश्यप के नामांकन के वक्त राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के भतीजे अनिल वर्मा के अलावा वैभव त्रिवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र आदि प्रस्तावक-अनुमोदक की भूमिका में रहे। समाजवादी पार्टी की ओर से ददरौल सीट से राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, कटरा से राजेश यादव और पुवायां सीट से शकुंतला देवी ने नामांकन कराया। इनके साथ राकेश यादव, रूमसिंह यादव, मुतहर बेग, संजय वर्मा, पंकज वर्मा सराफ, सत्येंद्र सिंह, गोपाल अगिभनहोत्री, केपी सिंह, लोकराम वर्मा, शरद कुमार सिंह, कमल मिश्रा, सरोज वर्मा, जसविंदर सिंह, स्तुति गुप्ता, इदरीस आदि कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशियों में पूर्व राज्यमंत्री अवधेश वर्मा ने तिलहर सीट से, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक गुरुवचन लाल ने पुवायां सीट से, हाजी मोहम्मद असलम खां ने शाहजहांपुर शहर सीट से और विधायक नीरज मौर्य ने जलालाबाद सीट से नाम निर्देशन पत्र के कई सेट जमा कराए। इन सभी के प्रस्तावकों और अनुमोदकों में पार्टी जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, मुकेश दीक्षित, नबीउल्ला, अजयपाल गौतम, नवाब फैजान अली, राजेश्वर सिंह, प्रोफेसर जमील अहमद, संजीव राठौर, आफताब खां, अनिल त्रिवेदी, जितेंद्र नाथ तिवारी, श्याम लाल सागर, सत्यवीर सिंह, नरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। बसपा के ददरौल और कटरा प्रत्याशी पहले ही नामांकन करा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल कादिर समेत आठ निर्दलियों ने भी दाखिल किए पर्चे
कांग्रेस से गठबंधन के बाद सपा का टिकट कटने के बावजूद अब्दुल कादिर खां ने सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर तिलहर सीट से अपना नामांकन करा दिया। उनके साथ इबरत अली, अनवरउल्ला खां, सबील हसन आदि दस प्रस्तावक मौजूद रहे। इसी कड़ी में आरएसएस से गहरा जुड़ाव रखने वाले पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद ने पुवायां सीट से, फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की सर्व समभाव पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर राजीव सक्सेना ने नगर विधानसभा सीट से और सिंधौली निवासी पूर्व विधायक पुत्तू सिंह यादव के बेटे प्रदीप यादव ने तिलहर सीट से निर्दलीय के तौर पर नामांकन कराया। अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों में पुवायां सीट से गांव मीरपुर निवासी कन्हई लाल, औरंगाबाद निवासी बंधु प्रसाद, तिलहर सीट से गांव मूड़ा हारिस के रहने वाले अनीस कुमार सिंह और इसी सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर पिछला चुनाव हार चुकीं रागिनी सिंह ने दस-दस प्रस्तावकों के साथ आरओ के समक्ष उपस्थित होकर नाम निर्देशन पत्र जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed