{"_id":"a1b3ea6b2576c82811598ff93b519b5d","slug":"state-law-mess-siddiqui-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट: सिद्दीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट: सिद्दीकी
शाहजहांपुर
Updated Thu, 21 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था और पुलिस की नाकामी की वजह से जलालाबाद के हरेवा में शर्मनाक घटना हुई। सपा सरकार की नाकामी से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। सरकार झूठी घोषणाएं करके वाहवाही लूटने में लगी है।
बृहस्पतिवार को पार्टी के समीक्षा कार्यकर्ता सम्मेलन में सिद्दीकी ने जिला कमेटी, विधानसभा कमेटी, वीवीएफ एवं वामसेफ के पदाधिकारियों की चार बिंदुओं पर गहन समीक्षा करते हुए जिलाध्यक्ष उदयवीर सिं ने 27 अप्रैल को हुए प्रथम चरण में हुए धरना प्रदर्शन की विधानसभा वार रिपोर्ट ली। इसके साथ ही विधानसभा पदाधिकारियों एवं जिला कमेटी के पदाधिकारियों से एक से 19 मई तक के पार्टी कार्य की रिपोर्ट तिथिवार ली। जिन पदाधिकारियों के काम में कमी मिली उनकी फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। प्रदेश सरकार झूठी घोषणाएं करके वाहवाही लूट रही है। प्रदेश में की ध्वस्त कानून व्यवस्थ्या और पुलिस की नाकामी की वजह से जलालाबाद में हरेवा कांड हुआ। सम्मेलन में जोनल कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक गिरीश चंद्र जाटव ने कहा कि सपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। जिस कारण किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। सम्मेलन में जोन कोऑर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर, दिनेश कुमार, खेमकरन लाल गौतम, रामलड़ैत कनौजिया, जदुवीर गौतम, विधायक नीरज मौर्य, विधायक रोशन लाल वर्मा, पर्वू एडीजी गुरूवचन लाल, राजीव कश्यप, फैजान अली खां, शकील खां, संजीव राठौर, रामरक्षपाल, दिनेश गौतम, अरूण सागर, रमेश बाबू वर्मा आदि मौजूद थे।