{"_id":"690115cd44c5a48e4a0232c8","slug":"staff-of-41-schools-are-furious-over-the-withholding-of-their-salaries-a-memorandum-was-submitted-to-the-bsa-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-156166-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 41 स्कूलों के स्टाफ का वेतन रोकने पर उबाल, बीएसए को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 41 स्कूलों के स्टाफ का वेतन रोकने पर उबाल, बीएसए को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बीएसए को ज्ञापन देते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
- फोटो : credit
शाहजहांपुर। छठ पर्व पर मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों में अवकाश रहा। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने बीएसए दिव्या गुप्ता से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में बीएसए को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि बीएसए से जारी आदेश में सत्र 2023–24 की तुलना में वर्तमान सत्र के नामांकन में आई कमी के आधार पर 41 विद्यालयों के समस्त स्टाफ का वेतन बाधित कर दिया गया है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान समय में ग्राम स्तर पर सभी बच्चों का नामांकन पूर्ण रूप से हो चुका है। ऐसे में छात्र संख्या को पूर्व सत्र के मानक के अनुरूप बढ़ाना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। चेतावनी दी कि शिक्षकों का वेतन बहाल नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार मैथिल, अंबिका श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी श्रेयश चंद्र सक्सेना आदि शामिल रहे।
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए को ज्ञापन देकर शिक्षकों का वेतन रोकने को नियमविरुद्ध बताया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि शिक्षकों का वेतन रोकना महानिदेशक व न्यायालय के निर्देशों की खुली अवहेलना है। जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्र, जिला मंत्री देवेश बाजपेई, रवींद्र पाल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।