फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SS College delegation returned from Bhutan

भूटान से एसएस कॉलेज का प्रतिनिधि मंडल लौटा

Sat, 27 Jun 2015 11:55 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 27 Jun 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
SS College delegation returned from Bhutan
एसएस कॉलेज का तीन सदस्सीय प्रतिनिधि मंडल भूटान की दस दिवसीय शैक्षिक यात्रा पूरी कर वापस आ गया है। इस दौरान सभी सदस्यों ने अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस एवं वर्कशॉप में प्रतिभाग किया और शैक्षिक आदान-प्रदान के लिए एक समझौता भी किया। इस एमओयू के माध्यम से दोनों देशों के शिक्षक और शिक्षार्थी एक-दूसरे के यहां आकर शोध कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने बताया कि वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल के नेतृत्व में डॉ. राजीव अग्रवाल और डॉ. गौरव सक्सेना ने भूटान की शैक्षिक यात्रा की। भ्रमण के दौरान हुई अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में डॉ. अनुराग ने 'बिजनेस एथिक्स: रिलेवेंस, इनफ्लूंस, इसूस एंड प्रैक्टिसेस इन प्रजेंट ग्लोबल बिजनेस सेनारिओ, डॉ. राजीव ने 'कस्टमर सैटिस्फेक्शन एंड ई-बैंकिंग इन इंडियन बैंकर्स और डॉ. गौरव ने 'भारत में उपभोक्ता व्यवहार पर शोध पत्र पढ़ा। इसके अतिरिक्त तीनों ने शोध विधि पर आयोजित कार्यशाला में भी एसएस कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान के कॉलेज में शिक्षण गतिविधियों तथा तकनीकियों का अवलोकन किया और आपसी समझौते के तहत फरवरी में एसएस कॉलेज में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों को आमंत्रित किया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर जनरल नाथो जंबा ने समझौता प्रपत्र पर हस्ताक्षर कर प्रतिनिधि मंडल को सौंपा। इस सफलता पर महाविद्यालय स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed