फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Spread terror by assaulting, firing on couple in Lodhipur

Shahjahanpur News: लोधीपुर में दंपती के साथ मारपीट, फायरिंग कर दहशत फैलाई

Thu, 18 Jul 2024 06:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 18 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Spread terror by assaulting, firing on couple in Lodhipur
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा निवासी आकाश को पत्नी के साथ आते समय रास्ते में कुछ युवकों ने घेरकर मारपीट शुरू कर दी। भीड़ आने पर एक आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आकाश की ससुराल थाना सदर बाजार के मोहल्ला गदियाना में है। दो दिन पहले आकाश की गदियाना के साहिल और प्रिंस से कहा-सुनी हो गई थी। बुधवार को आकाश अपनी पत्नी के साथ लौट रहा था। तभी लोधीपुर में करीब साढ़े तीन बजे आरोपियों ने उसे घेर लिया। उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। शोर-शराबा होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। तभी युवक ने हवाई फायर कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी राजीव सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूछताछ की। आकाश की तहरीर पर पुलिस ने अंकित, साहिल, प्रिंस, शिवांशु समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सदर बीएस वीर कुमार ने बताया कि अंकित को गिरफ्तार कर लिया। शेष को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed