फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sports festival begins, players show their strength on the first day

Shahjahanpur News: खेल महोत्सव का आगाज, पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Tue, 04 Nov 2025 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Sports festival begins, players show their strength on the first day
एसएस कॉलेज में खेल महोत्सव का गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ करते एसपी राजेश द्विवेदी व स्वामी चिन्मया
शाहजहांपुर। मुमुक्षु आश्रम में पांच दिवसीय स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव का आगाज हो गया। पहले दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


सोमवार को कक्षा छह में 50 मीटर दौड़ में एसएसएमवी में अनिकेत ने प्रथम, आतिथ्य ने द्वितीय व अत्रेय ने तृतीय स्थान पाया। कक्षा सात में राजवंश, अक्षत और आकाश क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। कक्षा छह बालिका वर्ग में आर्या प्रथम, आराध्या द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

आठ सौ मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में अंकुल पाल प्रथम, उस्मान अली द्वितीय, दिव्यांश सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में गुनगुन प्रथम, दुर्गा द्वितीय व अनुपम तृतीय रहीं। इससे पहले खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी राजेश द्विवेदी ने किया। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता चिन्मयानंद सरस्वती ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। डॉ. कविता भटनागर ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वसुंधरा, प्राची वर्मा, श्रेया पांडेय आदि के नेतृत्व में मशाल दौड़ हुई। इसके बाद एसएसएमवी की छात्राओं ने गरबा नृत्य से धूम मचाई। सचिव डॉ.अवनीश मिश्रा ने परिचय किया।

कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ.अनुराग अग्रवाल, क्रीड़ा सचिव प्रो. अजीत सिंह, डॉ.प्रांजल शाही, डॉ.जयशंकर ओझा, डॉ. मेघना मेहंदीरत्ता, डॉ.अमीर सिंह यादव, प्रो. प्रभात शुक्ला, प्रो. आदित्य कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

एसएस कॉलेज में खेल महोत्सव का गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ करते एसपी राजेश द्विवेदी व स्वामी चिन्मया

एसएस कॉलेज में खेल महोत्सव का गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ करते एसपी राजेश द्विवेदी व स्वामी चिन्मया

एसएस कॉलेज में खेल महोत्सव का गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ करते एसपी राजेश द्विवेदी व स्वामी चिन्मया

एसएस कॉलेज में खेल महोत्सव का गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ करते एसपी राजेश द्विवेदी व स्वामी चिन्मया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed