फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sports activity in school

चार सौ मीटर दौड़ में कामिनी और जगमोहन ने सबको पछाड़ा

Sat, 11 Dec 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
sports activity in school
जलालाबाद में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार को ब्लॉकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। बालक वर्ग में जगमोहन और बालिका वर्ग में कामिनी दौड़ में सबसे तेज धावक साबित हुए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर में अमर सिंह प्रथम, तस्लीम द्वितीय, रवि तृतीय, 100 मीटर दौड़ में सुमित प्रथम अभिषेक द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में अमर सिंह प्रथम, जगमोहन द्वितीय व यश तृतीय, 400 मीटर में जगमोहन प्रथम, रवि द्वितीय, अमित यादव तृतीय रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में 50 मीटर में दुर्गा प्रथम, शिकार द्वितीय, गिरजा तृतीय, 100 मीटर में उर्मिला प्रथम, ज्योति द्वितीय, दुर्गा तृतीय, 200 मीटर में घोषणा प्रथम सपना द्वितीय व अनन्या तृतीय, 400 मीटर में कामिनी प्रथम, दुर्गा द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद में दुर्गा प्रसाद प्रथम, तान्या द्वितीय तथा प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। खो-खो बालिका वर्ग में अकाखेड़ा न्याय पंचायत विजेता व हरगुरैया उपविजेता बना। शनिवार को शेष प्रतियोगिताएं होंगी। उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम बरखा सिंह, ईओ दयाशंकर शर्मा व खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली गई। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों का सर्वांगीण विकास करता है। इस दौरान ईओ व एबीएसए ने भी विचार रखे। कॉलेज के प्रधानाध्यापक कमलेश सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान विश्वनाथ प्रताप सिंह आनंद त्रिवेदी, पंकज कुमार, अजीत सिंह, प्रमोद सिंह चौहान, अर्चना राठौर, आभा शुक्ला, विनोद कुमार मनोज कटियार, राम रहीम, आशीष द्विवेदी, अरुण अग्निहोत्री का सहयोग रहा। संचालन विपिन कुमार अग्निहोत्री ने किया।

जलालाबाद में लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता छात्र। संवाद

जलालाबाद में लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता छात्र। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed