{"_id":"6190168f4335ac7bff3c02e7","slug":"sports-activity-in-district-shahjahanpur-news-bly46604286","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन टूर्नामेंटः एकल फाइनल मैच में अनुष्का वर्मा ने जीती चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन टूर्नामेंटः एकल फाइनल मैच में अनुष्का वर्मा ने जीती चैंपियनशिप
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज में बैडमिंटन खेलते खिलाड़ी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय तीन दिवसीय ओपेन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन जीएफ कॉलेज में किया जा रहा है। इसमें शनिवार को दूसरे दिन विभिन्न वर्गों के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुक़ाबले खेले गए।
मुख्य अतिथि जीएफ कॉलेज प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके तथा बैडमिंटन खेलकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। जूनियर बालिका वर्ग के एकल फाइनल मैच में अनुष्का वर्मा ने शिप्रा गुप्ता को 21-17 और 21-16 से पराजित करके चैंपियनशिप जीत ली। जूनियर बालक वर्ग एकल मैच का सेमीफाइनल मुक़ाबला आयुश पंकज और अभिषेक रावत के बीच हुआ, जिसमें आयुश ने 21-15 और 21-16 से विजय हासिल की।
सब-जूनियर बालक वर्ग के युगल सेमीफाइनल में कुशाग्र चतुर्वेदी और रुद्रांश सिह की जोड़ी ने बाजी मारी। उन्होंने क्षितिज यादव और ओम अरोरा को 21-14 और 21-10 से हराया। सब जूनियर बालक वर्ग के एकल मैच का सेमीफाइनल शिवांजय सिंह ने ओम अरोरा को 21-13 और 21-14 से हराकर जीता। सब जूनियर बालक वर्ग के एकल क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में ऋषभ ने अखंड प्रताप को 30-15 से, कुशाग्र ने अक्षत को 30-26 से और शिवांजय ने क्षितिज को 30-14 से हराया।
विज्ञापन
मिश्रित युगल मुक़ाबलों में पिंकू और राजेश ने अभिषेक और अमित को 30-26 से, अतुल और प्रदीप ने चंकीपांडे और देवराज को 30-18 से, आर्यन और यशवीर की जोड़ी ने आराध्या और श्रेष्ठ को 30-28 से, प्रथम मेहरोत्रा और शक्ति ने प्रिंस और विवेक को 30-20 से तथा पीयूष और तेजस की जोड़ी ने कुशाग्र और नृपेंद्र को 30-16 से हराया।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद मोहिउद्दीन, कोषाध्यक्ष सैयद अनीस अहमद, मैच कंट्रोलर इरशाद अहमद, सचिव विवेक तुली, रेफरी स्पंदन शुक्ला, जीएफ कॉलेज के क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद, प्रदीप, आकाश वर्मा, जहीर अहमद, मोहम्मद इरशाद आदि मौजूद रहे।
आज होगा फाइनल, पुरस्कृत होंगे विजेता
सैयद मोहिउद्दीन ने बताया कि रविवार को जूनियर, सीनियर तथा मास्टर्स वर्ग के फाइनल मैच खेले जाएंगे। दोपहर बाद 3.30 बजे पुरस्कार वितरण होगा। मुख्य अतिथि सीडीओ श्याम बहादुर सिंह रहेंगे।