{"_id":"616497248ebc3e60757d7e96","slug":"sports-activity-in-district-shahjahanpur-news-bly46260671","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊबड़खाबड़ खेत में नंगे पैर दौड़ा दिए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊबड़खाबड़ खेत में नंगे पैर दौड़ा दिए बच्चे
विज्ञापन
जैतीपुर में खेत के डेलो में दौड़ के लिए तैयार बच्चे । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा न्याय पंचायत स्तर पर सोमवार को प्रतियोगिता में बच्चे नंगे पैर मिट्टी के ढेलों पर दौड़े। वहीं विभाग मैदान की अनुपलब्धता के कारण खेत में प्रतियोगिता आयोजित करने की बात कह रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने मरेना व छेदापट्टी न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक उच्च प्राथमिक एवं संविलियन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सोमवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया।
इसमें दौड़, कबड्डी, ऊंची कूद आदि खेलकूद थे। जौरा पट्टी न्याय पंचायत के गांव छेदा पट्टी में तथा मरेना के डभौरा में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस दौरान जौरा पट्टी न्याय पंचायत के गांव छेदा पट्टी में छात्र-छात्राएं खेत के बड़े-बड़े मिट्टी के ढेलों पर दौड़ते नजर आए। प्रतियोगिता की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक राकेश सिंह व प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आदेश सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर की।
बालक वर्ग की 50 व 100 मीटर दौड़ में साविंद्र प्रथम, अनुराग द्वितीय व विकास तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 50 एवं 100 मीटर में अनुराधा प्रथम, अनीता द्वितीय, शुभांगी तृतीय स्थान पर रहीं। 200 एवं 400 मीटर दौड़ में छेदा पट्टी की अनीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में विकास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान अनिल कुमार सिंह, राजेश कुमार, अभिषेक सिंह, रजत कुमार, अमित गंगवार, अंगपाल गौतम, सुरजीत, दिनेश, बुध सिंह, नरेंद्र, हेमंत, सत्येंद्र, दिनेश, आशीष, नितिन आदि शिक्षक मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि खेल मैदान उपलब्ध नहीं है। प्रधान अध्यापक व ग्राम प्रधान के द्वारा खेत को लेवल कर ट्रैक बनाया गया था।