फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sport

नेशनल खेलने के बाद फुटबाल क्लब में जाने का सपना बुन रहा है आदर्श

Fri, 13 Mar 2020 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
sport
शाहजहांपुर। लगभग पांच साल पहले खेल प्रतिभा के बल पर स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में प्रवेश लेने वाले आदर्श अब फुटबाल क्लब में जाने के सपने बुन रहे हैं। आदर्श जनवरी में त्रिपुरा में हुए अंडर-17 नेशनल टूर्नामेंट में यूपी टीम से प्रतिभाग कर चुके हैं। वह अपने कॉलेज से ऐसे अकेले खिलाड़ी थे, जिनका चयन इस टूर्नामेंट के लिए किया गया था।
विज्ञापन

अपने घर के सामने ही ओसीएफ रामलीला मैदान में जिला फुटबाल संघ के सचिव पिता दिलीप शर्मा समेत अन्य खिलाड़ियों को फुटबाल खेलते देखकर आदर्श को भी इसकी ललक पैदा होने लगी। पिता से खेल का ककहरा सीखते-सीखते आदर्श मैदान पर फुटबाल में महारत हासिल करने लगे, बेटे की लगन और हुनर को देखते हुए दिलीप शर्मा ने लखनऊ में हुए राज्य स्तरीय ट्रायल में उसे शामिल कराया तो एक ही झटके में उसका चयन सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए हो गया।
विज्ञापन

आदर्श ने स्पोर्ट्स कॉलेज से ही शिक्षा जारी रखते हुए इस साल 10वीं की परीक्षा दी है। कॉलेज कोच सतनाम बाला के मार्गदर्शन में वह खेल की बारीकियों को सीख रहे हैं। आदर्श को जनवरी 2020 में ही त्रिपुरा में हुए अंडर-17 नेशनल टूर्नामेंट में यूपी टीम से प्रतिभाग करने का अवसर मिला। इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाले अपने कॉलेज से वह अकेले खिलाड़ी थी। सेंटर खेेलने में एक्सपर्ट आदर्श ने बताया कि इस टूर्नामेंट में उनकी टीम क्वार्टर फाइनल में असम से पराजित हो गई थी। जम्मू के खिलाफ महत्वपूर्ण लीग मैच में उसने भी एक गोल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वर्ष 2019 में सुब्रतो कप समेत अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-17 के कई टूर्नामेंट खेेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed