फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Special Gurmat Diwan decorated on the occasion of Prakash Parv of fifth Guru Arjun Dev.

Shahjahanpur News: पंचम गुरु अर्जुन देव के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष गुरमत दीवान

Wed, 01 May 2024 04:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 01 May 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Special Gurmat Diwan decorated on the occasion of Prakash Parv of fifth Guru Arjun Dev.
रामनगर स्थित गुरुद्वारा में सबद कीर्तन करता रागी जत्था व उपस्थित संगत। स्रोत: संस्थान
शाहजहांपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर रामनगर में मंगलवार को पंचम गुरु अर्जुन देव का प्रकाश पर्व मनाया गया। इसको लेकर गुरुद्वारा में विशेष गुरमत दीवान सजाया गया।
विज्ञापन

श्री सुखमनी साहिब के पाठ गुरुद्वारा में संगती रूप में किए गए। समूह संगत की ओर से रखवाए गए सहज पाठ साहिब के भोग पड़े। इनकी समाप्ति के बात हजूरी रागी अंग्रेज सिंह, गुरप्रीत सिंह, परमजीत कौर ने गुरु अर्जुन देव की सिफत में शबद गायन किए। संस्था अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह ने गुरु अर्जुन देव के जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि गुरुजी ने लाहौर में अपनी शहादत दी। इस मौके पर पालकी साहिब को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया था।
विज्ञापन

फूलों से सुसज्जित पालकी में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सिख संगत ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संरक्षक सरदार अवतार सिंह, उपाध्यक्ष सरदार कर्मजीत सिंह, मन्नी बग्गा ने संगत का आभार जाताया। इस मौके पर जसमीत सिंह, गगनजीत सिंह, सुरजीत सिंह, सोनू, सोनिया, दीपा, चरणजीत सिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed