{"_id":"6a3988905f592504720de687","slug":"special-drive-against-illegal-parking-78-vehicles-fined-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-176937-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अवैध पार्किंग के खिलाफ चला विशेष अभियान, 78 वाहनों के किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अवैध पार्किंग के खिलाफ चला विशेष अभियान, 78 वाहनों के किए चालान
विज्ञापन
हाईवे पर चेकिंग करते एआरटीओ व यातायात निरीक्षक। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री और परिवहन आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध पार्किंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 78 वाहनों के चालान किए गए।
अभियान के तहत शहर में बस, ऑटो और ई-रिक्शा के पार्किंग स्थलों की जांच की गई। सड़क किनारे और प्रतिबंधित स्थानों पर खड़े वाहनों को हटवाया गया। अधिकारियों ने अवैध पार्किंग करने वालों को चेतावनी देते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने की अपील की।
जांच के दौरान ओवरस्पीड, बिना फिटनेस, बिना परमिट, मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) न होने तथा बिना या धुंधली नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिओम, यात्री एवं मालकर अधिकारी आरपी गौतम, यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह यादव और यातायात उपनिरीक्षक विनय कुमार पांडेय मौजूद रहे।