{"_id":"61dc85db995ade04d05adb79","slug":"special-campaign-will-be-run-from-today-to-deposit-licensed-arms-shahjahanpur-news-bly4721432194","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंसी शस्त्र जमा करने के लिए आज से चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंसी शस्त्र जमा करने के लिए आज से चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बंदूक जामा करने जाता एक वृद्ध । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार प्रशासन थाना स्तर पर लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया में जुट गया है। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार सिंह के अनुसार तहसील और थाना स्तर पर शस्त्र जमा कराने के लिए क्रमश: संबंधित एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित कर उन्हेें निर्देश दिए हैं कि वह जमा कराए गए शस्त्रों की दैनिक आख्या भी शस्त्र अनुभाग को भेजें। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम उमेश प्रताप सिंह ने सोमवार देर शाम संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें शस्त्र जमा कराने के लिए मंगलवार से तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
कलक्ट्रेट के शस्त्र अनुभाग में विभिन्न श्रेणियों के 41386 शस्त्र सूचीबद्ध हैं, लेकिन पंजीकृत शस्त्र लाइसेंसधारकों की संख्या 40561 है। दरअसल, 825 ऐसे लाइसेंस धारक हैं, जिनके पास दोहरे शस्त्र हैं। हर तीन साल के अंतराल पर इन लाइसेंसों का पंजीयन नवीनीकरण कराया जा रहा है। इसलिए अधिकारी भी मानते हैं कि सभी शस्त्र जनपद में हैं और उन्हें लेकर कोई शस्त्र धारक बाहर नहीं गया है। भारत निर्वाचन आयोग से जारी आदेशों में कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और आचार संहिता के पालन के लिए यह सभी शस्त्र 21 जनवरी को अधिसूचना जारी होने से पहले जमा करा लिए जाएं।
आयोग के आदेश का पालन कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर से सभी एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्षों को दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार बीते दो दिन के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगभग छह हजार शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं, लेकिन जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को मंगलवार से शस्त्र जमा कराने का तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जमा कराए जा रहे शस्त्रों की वापसी होने तक उनका उचित रखरखाव भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
थाना स्तर पर लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने का काम तेज करा दिया है। पुलिस की मॉनीटरिंग सेल इस कार्य की निगरानी कर रही है। आज भी बड़ी संख्या में शस्त्र जमा होने की सूचनाएं मिली हैं। जमा शस्त्रों को थानों के मालखाना में पूरी हिफाजत से रखा जा रहा है। सभी शस्त्र विक्रेताओं को पत्र जारी कर इस आशय के निर्देश दिए हैं कि वह अपने प्रतिष्ठान पर जमा होने वाले शस्त्रों के रखरखाव को उचित प्रबंध करें और वहां निरीक्षण में कोई खामी नहीं मिलनी चाहिए। -रामसेवक द्विवेदी, प्रभारी अधिकारी (शस्त्र अनुभाग)/एडीएम प्रशासन