फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP Vigilance investigated in Baharia village, statements were recorded

Shahjahanpur News: बहरिया गांव में एसपी विजिलेंस ने की जांच, दर्ज किए गए बयान

Thu, 17 Apr 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 17 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
SP Vigilance investigated in Baharia village, statements were recorded
शाहजहांपुर में जानकारी देते एसपी विजिलेंस अरविंद मिश्रा। संवाद
शाहजहांपुर। मिर्जापुर के बहरिया गांव में 11 उपभोक्ताओं के घरों में बिजली चेकिंग के बाद वसूली के आरोप में फंसी विजिलेंस टीम की जांच करने के लिए बुधवार को एसपी विजिलेंस अरविंद मिश्रा पहुंचे। उन्होंने शिकायत करने वालों के साथ अन्य लोगों से जानकारी लेकर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। मामले की जांच सीओ विजिलेंस मीनाक्षी शर्मा कर रही हैं।
विज्ञापन

स्थानीय विजिलेंस टीम की शिकायत आने के बाद डीएम ने एडीएम एफआर अरविंद कुमार से जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विजिलेंस टीम को निलंबित करने के लिए शासन से संस्तुति की थी। शिकायत डीजी आफिस पहुंचने के बाद बुधवार को एसपी विजिलेंस अरविंद मिश्रा को भेजा गया। एसपी पहले विजिलेंस थाने गए। वहां ब्योरा लेने के बाद बहरिया गांव में पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के साथ गणमान्य लोगों से जानकारी ली। कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। इसके बाद डीएम और एडीएम से मुलाकात की। एसपी ने बताया कि गांव में विजिलेंस टीम की छापेमारी से लेकर कार्रवाई तक की वीडियोग्राफी मौजूद हैं। सात उपभोक्ताओं के घरों पर मीटर तक नहीं लगे मिले हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। उनके साथ सीओ विजिलेंस मीनाक्षी शर्मा भी थी।
विज्ञापन

-------
संविदाकर्मी की भूमिका की जांच हो रही
-विजिलेंस टीम की गाड़ी का चालक पर आरोप है कि वह मामले को डील करता है। डीएम के संज्ञान में भी मामला आया था। एसपी ने बताया कि चालक संविदा पर कार्यरत है। उसकी भूमिका की जांच चल रही है। नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed