फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP's policies mass Get the worker

सपा की नीतियां जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Wed, 15 Apr 2015 08:06 PM IST
सेहरामऊ दक्षिणी
सेहरामऊ दक्षिणी Updated Wed, 15 Apr 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
ददरौल विधानसभा क्षेत्र के गांव चंदगोई में सपा लोहिया वाहिनी के उपाध्यक्ष हरिहर नाथ मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने डॉ. राम मनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद चेयरमैन तनवीर खां ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों मजदूरों एवं गरीबों के चेहरों पर मुस्कान लाने में सपा को हितैषी बताया। वहीं बारिश एवं ओलों से होने वाले नुकसान में सपा ने एक हजार रुपये किसानों की भरपाई के लिए दिए, जिसका सर्वे चल रहा है। केन्द्र सरकार के बारे में बताया कि चुनावी घोषणा में काला धन देश में लाकर गरीबों में बांटने का दावा करने वाली सरकार क्या कालाधन वापस ला सकी, जबकि सपा सरकार ने छात्रों को लैपटॉप, कन्या विद्याधन, सिंचाई के लिए नहर एवं सरकारी नलकूप तक फ्री कर दिया है। सम्मेलन को सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, सपा महिला की प्रदेश महासचिव गायत्री वर्मा महासचिव रणंजय सिंह, फकीरेलाल वर्मा, बिजेंद्र सिंह यादव, सतेंद्र सिंह, विक्रांत चौधरी, हरिहरनाथ मिश्रा, लालू मिश्रा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन



सपा प्रत्याशी की जीत पर जताया हर्ष
शाहजहांपुर। महमंद जलालनगर स्थित सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के आवास पर बैठक हुई। इसमें महोबा की चरखारी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी उर्मिला राजपूत के विजयी होने पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आने वाले चुनाव में भारी बहुमत से सपा को जिताकर अखिलेश को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाएगी। बैठक में जिला महासचिव रणंजय यादव, श्यामजी शुक्ल, कपिल सिंह, मो. नसीम खां, सिद्दीक खं, अजीज खां, सचिन मिश्रा, ओम गुप्ता, विशाल यादव, विक्रांत चौधरी, राजेंद्र यादव, रफत, मन्नू, रानू, आरिफ, मुशीर, रिजवान, अभिषेक, अंकुर कटियार, निर्मल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed