फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP MLA 's house cracked three gas cylinders , fierce fire

सपा विधायक के घर तीन गैस सिलेंडर फटे, भयंकर आग

Sat, 20 Feb 2016 11:30 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 20 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
SP MLA 's house cracked three gas cylinders , fierce fire
 शहर के कटियां टोला मोहल्ला स्थित मीरानपुर कटरा से सपा विधायक राजेश यादव के तीन मंजिला मकान के दूसरे माले पर स्थित रसोई में शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे तीन रसोई गैस सिलेंडर एक -एक कर जोरदार धमाके के साथ फटे तो मोहल्ले के लोग दहल गए। विधायक और उनके परिवार के सभी लोग रसोई में गैस सिलेंडर से चूल्हे को लगी पाइप में आग लगने की सूचना रसोइए से पाते ही नीचे उतर गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड वाले मौके पर पहुंचे और करीब घंटे भर के प्रयास में आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक लाखों रुपये मूल्य के फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। धमाके से रसोई की दीवार उड़ गई थी और मलबे में तब्दील हो गई थी।
विज्ञापन

विधायक के भाई अमित यादव रिंकू पीलीभीत शाहजहांपुर एमएलसी सीट से सपा के प्रत्याशी हैं। उसी क्रम में घर पर जुटने वाले कार्यकर्तांओं के लिए सुबह नाश्ता तैयार हो रहा था। सुबह करीब साढ़े छह बजे थे। दूसरी मंजिल के बरामदे में रसोइया सीलू नाश्ता बना रहा था। विधायक की पत्नी भी अपने कमरे से निकलकर वहीं जा रही थीं कि तभी अचानक रसोई गैस सिलेंडर का पाइप जलने लगा जिसे बुझाने के चक्कर में वहां पर रखे और भी सामान आग के चपेट में आ गए। अपने को आग की लपटों में घिरता देख रसोइया और सहयोगी बरामदे से भाग खड़े हुए। किचन में दो सिलेंडर और भी रखे थे उनमें भी आग लग गई। हल्ला सुनकर जब तक विधायक राजेश यादव और उनके भाई रिंकू यादव कमरों से बाहर निकले तब तक आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। दोनों भाइयों ने चिल्लाकर मकान में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकलवाया एवं सभी को चेताया कि जो जलता है जलने दीजिए कोई भी आग के पास नहीं जाए।
विज्ञापन

इतने में धमाके के साथ सिलेंडर फटने शुरू हुए। मोहल्ले में आसपास के लोग भी मारे दहशत के घरों से बाहर निकले। सूचना मिलते ही दमकल की यूनिट मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई। वायरलेस पर मैसेज प्रसारित होते ही अधिकरी भी विधायक आवास की तरफ दौड़ पड़े।  सूचना पाते ही एसपी डॉ. मनोज कुमार, एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ सिटी विजय शंकर मिश्र, जिला अग्निशमन अधिकारी यदुनाथ आदि फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान का लाख- लाख शुक्र है कि इस घटना में किसी जानमाल की कोई हानि नहीं हुई। सुबह परिवार के सभी लोग सो ही रहे थे और कार्यकर्ता भी जुटने लगे थे कि तभी यह हादसा हुआ। धमाके के बाद तो ऊपर घटना वाले स्थान पर भी नहीं गया। आग बुझने के बाद भाई के चुनाव प्रचार के लिए इलाके में निकल गया। -- राजेश यादव, सपा विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed