फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Encroachment on canal land has not been removed even five and a half months after the DM's order.

Shahjahanpur News: डीएम के आदेश के साढ़े पांच माह बाद भी नहीं हट सका नहर की जमीन से कब्जा

Tue, 01 Sep 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on canal land has not been removed even five and a half months after the DM's order.
गांव नवाबपुर गंगा में कब्जा हटवाने की सूचना पर पहुंचे किसान नेता और ग्रामीण। संवाद
पुवायां। गांव नवाबपुर गंगा में नहर विभाग की जमीन से कब्जा हटाने के डीएम के आदेश पर साढ़े पांच माह पुराने आदेश पर अब तक अमल नहीं हो सका है। सोमवार को राजस्वकर्मी और नहर विभाग के अधिकारी कब्जा हटवाने पहुंचे, लेकिन कब्जा नहीं हट सका।
विज्ञापन

गांव नवाबपुर गंगा में शारदा नहर की भूमि पर कुछ लोगों के कब्जा कर मकान, दुकानें बनाने की शिकायत डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से की गई थी। डीएम के निर्देश के बाद पैमाइश हुई और एसडीएम की जांच में मिथिलेश कुमार, रामरहीस, अनुज, गुड्डू और विश्वनाथ का कब्जा पाया गया था। रिपोर्ट मिलने पर डीएम ने 16 मार्च को एसडीएम और अधिशासी अभियंता सिंचाई को कब्जा हटवाकर 15 दिन में आख्या देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

उधर डीएम के आदेश की जानकारी होने पर कब्जा करने के आरोपी एडीएम न्यायिक से मिले थे और फिर से पैमाइश की मांग की। एडीएम ने 27 अप्रैल को जमीन की पैमाइश राजस्व और चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम से कराने के आदेश दिए। डेढ़ माह से अधिक समय के बाद 15 जून को फिर से पैमाइश की गई तो पहले की पैमाइश की अपेक्षा काफी कम जगह पर कब्जा पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को तहसीलदार अनगराज और जिलेदार के नेतृत्व में टीम नवाबपुर पहुंची और साढ़े पांच माह पुराना डीएम का आदेश दिखाकर कब्जेदारों से जगह खाली करने के लिए कहा। इस बीच मौके पर पहुंचे भाकियू अंवाबता गुट के जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने कहा कि दो बार हुई पैमाइश में कब्जे का क्षेत्रफल अलग-अलग दर्शाया गया है।
इस कारण मंगलवार को वह डीएम से मिलकर दोनाें रिपोर्ट उनके सामने रखेंगे। डीएम से मिलने तक कब्जा हटाने की कार्रवाई न की जाए। इसके बाद राजस्वकर्मियों ने कब्जा हटाने के लिए दो दिन का समय दे दिया।

--
नहर विभाग की भूमि पर कब्जे की शिकायत पर डीएम ने जांच कराई थी। चार लोगों का कब्जा पाया गया था। नोटिस देने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। राजस्व और पुलिस टीम के साथ जाकर कब्जेदारों को दो दिन का समय दिया है।

-देवेंद्र सिंह, जिलेदार शारदा नहर खंड शाहजहांपुर

--
मार्च में आदेश हुआ था। दो बार पहले भी टीम गई थी। एक बार किसान यूनियन का विरोध हुआ और दूसरी बार जेसीबी नहीं मिली। इस कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। दो दिन का समय दिया गया है। कार्रवाई कराई जाएगी।-सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed