फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman remained asleep; young man made off with gold pendant from her neck.

Shahjahanpur News: सोती रही महिला, गले से सोने का पेंडेंट निकाल ले गया युवक

Tue, 01 Sep 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Woman remained asleep; young man made off with gold pendant from her neck.
खुटार। गांव हरनहाई निवासी सुरेश कुमार की पत्नी रेनू देवी के गले से सोते समय गांव का ही संजीव सोने का पेंडेंट निकाल ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर संजीव को दबोच लिया है।
विज्ञापन

रेनू देवी ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त की रात वह अपने घर में सो रही थी। रात में किसी समय गांव का संजीव घर में घुस आया और ब्लेड से मच्छरदानी को काटकर उनके गले से 60 हजार रुपये कीमत का सोने का पेंडेंट निकाल ले गया। चोरी करने से पूर्व संजीव उनके घर आया था और लोगों के जागने के कारण लौट गया था। रविवार सुबह चोरी का पता चलने पर शिकायत की तो संजीव गाली-गलौज और झगड़ा करने लगा। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed