फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP leader's altercation with JE, complaint filed after video goes viral

Shahjahanpur News: सपा नेता की जेई से नोकझोंक, वीडियो वायरल होने पर दी तहरीर

Fri, 26 Sep 2025 03:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:50 AM IST
सार

अल्हागंज में एसपीएस शिक्षा निकेतन के बिजली बिल विवाद में सपा नेता रामवीर सोमवंशी और बिजली निगम के जेई के बीच नोकझोंक हो गई। यह विवाद रिश्वत के आरोपों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
SP leader's altercation with JE, complaint filed after video goes viral

विस्तार

अल्हागंज। अल्हागंज विद्युत उपकेंद्र पर हुल्लापुर स्थित एसपीएस शिक्षा निकेतन के बकाया बिल भुगतान न किए जाने पर कनेक्शन काटने पर सपा नेता रामवीर सोमवंशी की बिजली निगम के जेई से नोकझोंक हो गई। हंगामे के दौरान रिश्वत के आरोप को लेकर मामला बढ़ गया।
विज्ञापन

नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्कूल संचालक राजेश्वर सिंह यादव का आरोप है कि उनके स्कूल में लगे बिजली मीटर से अब तक बिल नहीं बनाया गया। आरोप है कि कर्मचारियों ने मीटर खराब होने का हवाला देकर रुपये वसूल लिए। अब कर्मचारी बिल जमा करने के नाम पर 30 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

हंगामा होने व वीडियो वायरल होने के बाद जेई जगदीश कुमार ने थाने में तहरीर दी। थानाप्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि जेई ने सपा नेता व उपभोक्ता राजेश्वर सिंह समेत दो अन्य पर सरकारी काम में बाधा, गाली-गलौज और धमकी के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed