{"_id":"575c21c54f1c1b8d239c553d","slug":"sp-leader-surrounded-on-lobbying-threats","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरवी करने पर सपा नेत्री को घेरा, धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरवी करने पर सपा नेत्री को घेरा, धमकी
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
पैरवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, रिपोर्ट
जलालाबाद क्षेत्र के मोहल्ला प्रताप नगर में रहने वाले सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा अग्निहोत्री को एक मामले में पैरवी करने पर विरोधी पक्ष के लोगों ने रास्ते में घेर लिया और असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। सपा नेत्री की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रतिभा अग्निहोत्री ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात मोहल्ले का रमेश अपने कार चालक शैयाज की पिटाई कर रहा था। उन्होंने शैयाज को बचा लिया। इस मामले में शैयाज की पैरवी करके आरोपी के खिलाफ थाना जलालाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार की दोपहर वह शैयाज को मेडिकल परीक्षण के लिए अपनी कार में जिला अस्पताल ले जा रहीं थीं। तभी रास्ते में साउथ सिटी के सामने आरोपी रमेश बोलेरो में सवार होकर आया और उनकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। उन्हें पिस्टल दिखाते हुए शैयाज की पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दी। रमेश के साथ बोलेरो में कई अन्य लोग मौजूद थे। प्रतिभा ने इसकी शिकायत सीओ सिटी से की। सीओ के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपार्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिए। बाद में उसका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया।