{"_id":"68dc2e1c205dc83e1f0f0e61","slug":"sp-leader-forced-to-delete-controversial-post-challan-issued-for-breach-of-peace-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-154018-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सपा नेता से विवादित पोस्ट डिलीट कराई, शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सपा नेता से विवादित पोस्ट डिलीट कराई, शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
तिलहर। सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालना सपा के एक युवा नेता को भारी पड़ गया। पोस्ट वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों व समाजसेवियों ने विरोध जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सपा नेता को हिरासत में लेकर पोस्ट डिलीट कराई। साथ ही शांतिभंग में चालान कर दिया।
मंगलवार की शाम नगर के सितारगंज मोहल्ला निवासी युवा सपा नेता मोबिन हुसैन ने बरेली में पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने वायरल हुई पोस्ट को लेकर नाराजगी जताई। थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
थाना प्रभारी राकेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को भेजकर मोबिन हुसैन को पकड़वा लिया। थाने लाने के बाद पुलिस ने विवादित पोस्ट को डिलीट कराया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सपा नेता का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। संवाद