Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP gears up for elections in shahjahanpur

शाहजहांपुर: चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा, पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

Sun, 15 Nov 2026 05:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 15 Nov 2026 05:18 PM IST
सार

शाहजहांपुर में सपा के जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों ने रविवार को मासिक बैठक की, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने भाजपा छोड़कर आए नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। 

विज्ञापन
SP gears up for elections in shahjahanpur
जिला कार्यालय पर हुई सपा की मासिक बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। रविवार को बिजलीपुरा स्थित जिला कार्यालय में मासिक बैठक में जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर पार्टी का वोट बढ़ाने और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन


इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने दूसरी पार्टी छोड़कर सपा में आए नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर जिले की छह विधानसभा सीटें जीतकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा और पीडीए की सरकार बनाने का काम करेंगे। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने विचार रखे।
विज्ञापन


इस बीच भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व सहकारी बैंक चेयरमैन प्रदीप पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सौरभ गांधी, भाजपा नेता गौरव सागर और कलान के सभासद धर्मेंद्र शर्मा का स्वागत किया गया। जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा ने 11 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव मोईन सफदर और कैंट अध्यक्ष बने मोहम्मद शादाब उर्फ सोनू का भी स्वागत किया गया। बैठक में पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद, अमित यादव, अनवर अली, रणजय सिंह यादव, सैयद रिजवान अहमद, चौधरी रामकुमार भोजवाल, अजफर अली खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed