फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP did not get a chance to celebrate even once

Shahjahanpur News: सपा को एक बार भी खुशी मनाने का नहीं मिला मौका

Wed, 05 Jun 2024 03:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 05 Jun 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
SP did not get a chance to celebrate even once
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर के शुरुआत से बढ़त बनाए रहने से सपा नेताओं को एक बार भी खुशी मनाने का मौका नहीं मिला। जीत का बड़ा अंतर होने पर भाजपा नेताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। दूसरी ओर सपा ने चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंडी के गेट नंबर एक के नजदीक में भाजपा का पंडाल लगाया था। कुछ दूरी पर मेजबान होटल के पास सपा का टेंट लगा था। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होने के बाद दोपहर 12 बजे तक परिणाम की घोषणा नहीं की गई। इसके बाद धीरे-धीरे कर एक-एक राउंड का रिजल्ट जारी हुआ। भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर ने शुरुआत से दस हजार वोटों से बढ़त बनाकर रखी। वोटों के अंतर का आंकड़ा ऊपर-नीचे होता रहा।
विज्ञापन

एक समय सात हजार की लीड रहने पर सपा के नेताओं में अंतर को कवर करने की उम्मीद जगी थी, लेकिन अपराह्न करीब तीन बजे से अरुण की बढ़त का सिलसिला शुरू हुआ, वह अंत तक जारी रहा। इस बीच सुबह से पंडाल में शांत होकर टीवी पर रुझान देख रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाना शुरू कर दी। मिठाई बांटने और बड़े नेताओं को माला पहनाने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सपा ने लगाया मतगणना धीमी गति से कराने का आरोप
-शुरुआत के चरणाें को लेकर एनाउंसमेंट नहीं करने पर सपा ने धांधली का आरोप लगाया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर बताया कि चार घंटे के बाद भी किसी भी चक्र का परिणाम घोषित नहीं किया। जिले के अधिकारी फोन भी रिसीव नहीं कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शाहजहांपुर के मुद्दे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा। तनवीर खां ने सपा कार्यकर्ताओं को रोकने व भाजपा के बड़े नेताओं को मतगणना स्थल तक जाने देने का आरोप लगाया। बताया कि गड़बड़ी करने के लिए मतगणना को धीमी गति से कराया गया।
--------------
भाजपा प्रत्याशी पर फोन का इस्तेमाल करने का आरोप
-दोपहर करीब तीन बजे सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गौंड ने चुनाव आयोग की नियमावली के विरुद्ध कार्य करने का आरोप भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर पर लगाया। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशी मतगणना स्थल पर फोन का उपयोग कर रहे हैं। उनका फोन जमा करा लिया गया। उन्होंने पार्टी के नेताओं को पूरी जानकारी दी। इस बीच हंगामे की स्थिति भी खड़ी हो गई।

-------------
सुरक्षा की दृष्टि से अर्द्धसैनिक बल किया तैनात
-दूसरे राज्यों व जिलों में मतगणना के दौरान हंगामा होने की खबरें टीवी पर फ्लैश होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गए। मतगणना स्थल के अंदर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बल की ड्यूटी लगा दी गई। वहीं गर्मी से बचने के लिए पेड़ों की छांव व कूलर के सामने आराम फरमाने वाले पुलिस कर्मियों को सतर्क कर दिया गया।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed