फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Soon, the location of e-buses will be available through a mobile app.

Shahjahanpur News: जल्द ही मोबाइल एप से पता चल सकेगी ई-बसों की लोकेशन

Wed, 03 Dec 2025 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Soon, the location of e-buses will be available through a mobile app.
शाहजहांपुर में जेल रोड से गुजरती ई-बस।संवाद
शाहजहांपुर। नगर में संचालित 21 ई-बसों की लोकेशन व रूट की जानकारी अब मोबाइल एप से मिल सकेगी। ई-सिटी बस यूपी नाम से मोबाइल एप पर नगर में संचालित ई-बसों के रूट व अन्य जानकारी फीड की जा रही है। दिसंबर महीने के अंत तक मोबाइल एप की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगरीय परिवहन निदेशालय से संचालित ई-बसों का संचालन ग्रामीण इलाकों के बजाय शहर के आठ रूटों पर हो रहा है। ई-रिक्शा व संकरी सड़कों की वजह से बसों को चलाने का मकसद पूरा नहीं हो पा रहा। बसों के संचालन की लोगों को जानकारी नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए मोबाइल एप को शुरू करने की तैयारी की गई है। एप के जरिये ऑनलाइन टिकट बुकिंग, बस की लोकेशन, उसका रूट आदि आसानी से यात्रियों को पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-बस सेवा के प्रबंधक हुमायूं लारी ने बताया कि एप पर रूट फीड करने का काम चल रहा है। दिसंबर महीने के अंत तक एप लागू हो जाएगा। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

--
पहले ग्रामीण इलाकों में चल रही थी ई-बसें
वर्ष 2022 में नगर निगम क्षेत्र में पांच ई-बसों से शुरुआत की गई थी। इसके बाद 20 बसें मिलीं थी। वर्तमान में 21 बसें चल रही हैं। पूर्व में पुवायां, कांट, जलालाबाद आदि मार्गों पर भी ई-बसों को चलाया जा रहा था। ऐसे में सर्दी, गर्मी और बरसात में यात्रियों को सुखद सफर मिल रहा था। प्रबंध निदेशक ने शहर के अंदर ई-बस चलाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद राजस्व काफी कम हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि एप शुरू होने से राजस्व बढ़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed