{"_id":"57bdb8454f1c1bf64ad4f1bd","slug":"sonkar-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनकर की मौत का सच जानने को तफ्तीश तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनकर की मौत का सच जानने को तफ्तीश तेज
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार पुलिस ने जिला विकलांग कल्याण अधिकारी रंजीत सोनकर की बिसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए तफ्तीश तेज कर दी है।
बात दें कि जिला विकलांग कल्याण अधिकारी रंजीत सोनकर की बीती 21 अप्रैल की रात डीएम कंपाउंड स्थित आवास पर हालत बिगड़ गई थी। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टराें ने मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में रंजीत सोनकर के भाई राजेश सोनकर की तरफ से मृतक की पत्नी तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी अर्चना सोनकर के खिलाफ जहर देकर मारने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पोस्टमार्टम में मौत की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण रंजीत सोनकर का बिसरा जांच के लिए लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया था। पिछले सप्ताह आई बिसरा रिपोर्ट में मौत की वजह कीटनाशक खाने से होना बताई गई है। रिपोर्ट आने के बाद सदर पुलिस ने मौत की गुत्थी सुुलझाने के लिए तफ्तीश तेज कर दी है। पुलिस ने रंजीत सोनकर से जुड़े लोगों के बयान लेना शुरू कर दिए हैं। इंस्पेक्टर सदर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रंजीत सोनकर की बिसरा रिपोर्ट आने के बाद संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।