{"_id":"6a108d595995f5394307c016","slug":"son-in-law-visits-in-laws-home-and-assaults-them-again-mother-in-law-faints-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-174054-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दामाद ने ससुराल जाकर फिर की मारपीट, सास हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दामाद ने ससुराल जाकर फिर की मारपीट, सास हुई बेहोश
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला बहादुरगंज में शुक्रवार को दोपहर गिरंदर सिंह के घर साथियों के साथ पहुंचे उनके दामाद ने गाली गलौज करके घरवालों के साथ फिर मारपीट की। इस दौरान गिरंदर की पत्नी लक्ष्मी कौर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार देकर लक्ष्मी कौर को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
गिरंदर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी सपना कौर की शादी वर्ष 2017 में मोहल्ले के एक युवक से की थी। वैवाहिक विवाद में दो वर्ष पहले भी दामाद मारपीट कर चुका है और इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। शुक्रवार को दोपहर दामाद कुछ लोगों के साथ घर में आ गया और गाली-गलौज का विरोध करने पर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की।
मौजमपुर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने घायल लक्ष्मी कौर को बेहोशी की हालत में सीएचसी भिजवाया। मौजमपुर चौकी प्रभारी के अनुसार अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने मामले की जानकारी से इन्कार करते हुए कहा कि तहरीर आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद