{"_id":"5e4af0198ebc3ef2675181a7","slug":"son-in-law-murdered-man-shahjahanpur-news-bly396328469","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामकरण संस्कार में विवाद, दामाद ने ससुर को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामकरण संस्कार में विवाद, दामाद ने ससुर को पीटकर मार डाला
विज्ञापन
तिलहर। रविवार रात क्षेत्र के गांव धीमर गौटिया में नामकरण संस्कार के दौरान ससुर-दामाद में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दामाद ने अपने दो मामा के साथ मिलकर ससुर को लाठी-डंडों से पीटकर बेदम कर दिया। ससुर ने सोमवार सुबह इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ने दामाद समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना में दूसरे पक्ष में की एक लड़की भी घायल हुई है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। पुलिस के मुताबिक नशे में विवाद हुआ है।
गांव धीमर गौटिया निवासी रूपवती ने पुलिस को बताया कि रविवार को उसके पोते का नामकरण संस्कार समारोह था। इस दौरान दावत चल रही थी, जिसमें गांव के लोग व रिश्तेदार आए हुए थे। रात लगभग 9:30 बजे उनके पति 65 वर्षीय भगवान दास गांव के लोगों को दावत खाने के लिए बुलाने जा रहे थे। रास्ते में दामाद मुनेश उर्फ कल्लू और दामाद के मामा दिनेश व सुरेश से किसी बात को लेकर उनके पति भगवानदास का झगड़ा हो गया। आरोप है कि दामाद ने अपने दोनों मामा के साथ मिलकर उनके पति को लाठियों से पीटकर बेदम कर दिया। भगवानदास घायल होकर सड़क पर ही गिर गए। अन्य लोगों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। घटना से समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई और डर के मारे लोग घरों में छिप गए। रूपवती ने बताया कि वह घायल पति को लेकर जिला अस्पताल गई, जहां सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाल सुनील अहलावत और एसएसआई विनोद कुमार मौर्य ने गांव पहुंचकर जांच की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुनेश, उसके मामा दिनेश और सुरेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, आरोपी सुरेश की पुत्री के सिर में किसी धारदार हथियार से चोट लगने के कारण पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया है।
दामाद और ससुर ने समारोह के दौरान शराब पी। उसके बाद दोनों पक्षों की ओर से किसी बात को लेकर लाठी-डंडा चल गए। इलाज के दौरान गंभीर घायल ससुर की मौत हो गई। दामाद व उसके दो मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। - सुनील अहलावत, कोतवाल