फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Some employees working in the office are not being caught by the income tax team.

Shahjahanpur News: आयकर टीम के हत्थे नहीं चढ़ रहे दफ्तर में कार्यरत कुछ कर्मचारी

Fri, 19 Dec 2025 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Some employees working in the office are not being caught by the income tax team.
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव इनायतपुर स्थित सेल एग्री कमोडिटीज चावल मिल में आयकर अधिकारी पांचवें दिन भी डटे रहे और अभिलेखों की जांच करते रहे। पांचवें दिन मिल के दो प्लांटों में धान कुटाई का काम भी शुरू हो गया। माना जा रहा है कि कुछ कर्मचारियों की आयकर टीम को तलाश है लेकिन वे मिल नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

15 दिसंबर की सुबह छह बजे आयकर विभाग के लगभग 30 अधिकारी-कर्मचारी हरियाणा और दिल्ली के नंबरों की टैक्सी वाहनों से पुलिस टीम के साथ सेल एग्री पहुंचे थे। अधिकारी 15 दिसंबर से सेल एग्री कमोडिटीज में डटे हुए हैं। अधिकारियों ने मिल में किसी के भी आवागमन पर रोक लगा रखी है। केवल मिल में लगे निजी कंपनी के कुछ सुरक्षाकर्मियों को ही अंदर जाने दिया जा रहा है। टीम ने शुक्रवार को पांचवें दिन भी जांच जारी रखी। इस दौरान अभिलेख जांचे गए।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि टीम को दफ्तर में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों की तलाश है। टीम जिस समय मिल पहुंची थी, उस समय दिन की पाली के कर्मचारी काम पर नहीं आए थे। आयकर छापे की जानकारी के बाद कुछ कर्मचारी नदारद हो गए हैं और उन्होंने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को इन कर्मचारियों से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस कुछ कर्मचारियों के घर भी पहुंची, लेकिन कर्मचारी नहीं मिले हैं। इस कारण भी जांच में देरी हो रही है।

शुक्रवार को कर्मचारी काम पर पहुंचे। मिल के प्लांट नंबर एक पर सुबह नौ बजे और प्लांट नंबर दो पर दिन में तीन बजे से धान कुटाई का काम शुरू कर दिया गया। धान भरे ट्रक भी मिल के अंदर जा रहे हैं। रात की पाली में भी काम शुरू होने की संभावना है। मिल के अधिकारी अभी कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं। गेट पर मौजूद पुलिसकर्मी का कहना है कि अभी आयकर अधिकारियों ने मीडिया से बात के लिए मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed