{"_id":"d662cd8fcd1a9d18d8f3d9e6a79b0cf2","slug":"solutions-day-police-arrived-puwayan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में एसपी पहुंचे पुवायां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में एसपी पहुंचे पुवायां
पुवायां।
Updated Sat, 02 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
एसपी आरपीएस यादव शनिवार को समाधान दिवस में यहां पहुंचे और कोतवाली में लोगों की शिकायतें सुनकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
एसपी ने कोतवाली में शिकायतें सुनने के बाद अभिलेख भी देखे और कोतवाली भवन के साथ आगंतुक कक्ष, आरक्षी बैरक, मैस, कार्यालय आदि का भी निरीक्षण किया। एसपी ने कहा कि छोटी से छोटी शिकायत को भी गंभीरता से लिया जाना चाहिए। कई बार छोटे मामले बड़ी रंजिश का रूप धारण कर लेते हैं। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को भी जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद एसपी गांव बेला छेदा पहुंचे और दंपति हत्याकांड में परिवार के लोगों से जानकारी लेने के साथ ही घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस को मामले का शीघ्र खुलासा करने और हत्यारों को जेल भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ उमेश शर्मा और कोतवाली प्रभारी एके सिंह भी मौजूद रहे।