{"_id":"6af76d7274fc26e1e10832cd","slug":"markets-are-buzzing-expectations-of-good-business-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-189943-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाजार गुलजार, अच्छे कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाजार गुलजार, अच्छे कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन
शाहजहांपुर में घंटाघर स्थित पाठक इंटरप्राइजेस शोरूम पर सामान देखते ग्राहक। संवाद
शाहजहांपुर। दीपावली के बाद अब बाजार में सहालग की रौनक छाने लगी है। ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स, सराफा और मैरिज लॉन कारोबारियों के यहां बुकिंग शुरू हो गई है। नवंबर और दिसंबर में शादियों की अधिक बुकिंग होने से कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी उमेश चंद्र पाठक ने बताया कि बाजार की स्थिति बेहतर है। सहालग को लेकर बुकिंग शुरू हो गई है। वर्तमान में मुस्लिम समाज में शादियां हो रही हैं। वहीं, 21 नवंबर से देवोत्थान एकादशी के बाद हिंदू समाज में भी विवाह समारोह शुरू हो जाएंगे। नवंबर में सबसे अधिक बुकिंग है। फरवरी तक के लिए भी बुकिंग हो चुकी है। शादियों के लिए लोग फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद रहे हैं।
मैरिज लॉन संचालक नाजिम खां ने बताया कि नवंबर और दिसंबर में बुकिंग अच्छी है। उनके यहां मार्च और अप्रैल तक के विवाह समारोहों के लिए भी बुकिंग हो चुकी है। सराफा व्यापारी विनोद सराफ के अनुसार, दीपावली पर हुई अच्छी खरीदारी से सहालग के कारोबार के भी बेहतर रहने की उम्मीद हैं। आभूषणों की खरीदारी भी शुरू हो गई है।