फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Snake bites him for the fourth time in four years, condition critical

Shahjahanpur News: चार साल में चौथी बार सांप ने डसा, हालत गंभीर

Fri, 07 Nov 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Snake bites him for the fourth time in four years, condition critical
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव एलमनगर कटरिया में बृहस्पतिवार सुबह 18 वर्षीय मिथुन को सांप ने डस लिया। मिथुन को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है। चार साल में मिथुन को चौथी बार सांप ने डसा है।
विज्ञापन

उधनपाल के बड़े बेटे पिंकू ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे छोटा भाई मिथुन शौच के लिए खेत में गया था। यहां सांप ने उसके पैर के अंगूठे में डस लिया। पता लगने पर उसे सीएचसी ले गए, जहां गंभीर हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया। पिंकू ने बताया कि चार साल पहले भी सांप मिथुन को दो बार डस चुका है। बताया कि वह दिल्ली में काम करता है। इस घटना से परेशान होकर वह मिथुन को भी अपने साथ दिल्ली ले गया था। इस साल मार्च के महीने में वे लोग दिल्ली स्थित किराये के कमरे की छत पर सो रहे थे। वहां भी सांप ने मिथुन को सोते समय डस लिया था। काफी कोशिश के बाद उसे बचाया जा सका था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed