फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   smuggling

पुवायां में जाइलो कार से चार सौ लीटर कच्ची शराब बरामद

Thu, 19 Sep 2019 07:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
smuggling
पुवायां। पुवायां पुलिस ने एक कार से चार सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की है। तस्कर शराब को खुटार क्षेत्र से लाकर गांवों में थोक में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि कई दिन से खुटार क्षेत्र से कच्ची शराब पुवायां के गांवों में लाकर बेचे जाने की जानकारी मिल रही थी। इस पर मुखबिरों को सक्रिय कर जानकारी जुटाई गई। बुधवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि तस्कर जाइलो कार में भारी मात्रा में कच्ची शराब लेकर पुवायां क्षेत्र में सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना पर पुवायां शाहजहांपुर मार्ग पर ग्राम बड़ागांव से पहले तुलाराम बाबा के स्थान पर दरोगा संदेश यादव, जगदीश भाटी आदि के साथ वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इसी बीच खुटार की ओर से आ रही जाइलो कार को रोका गया तो उसमें कई छोटे ड्रमों में चार सौ लीटर कच्ची शराब भरी मिली और पांच किलो यूरिया भी पाई गई।
कार में मिले खुटार के गांव मलिका निवासी आशीष शुक्ला और इसी गांव के अवनीश कुमार उर्फ सोना को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि वह काफी दिन से शराब की तस्करी कर रहे हैं। आशीष गिरोह का सरगना है। पुलिस ने कार को सीजकर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कार पर आगे और पीछे अलग अलग नंबर
पुवायां। कच्ची शराब की तस्करी करने वाले बेहद शातिर हैं और काफी समय से इस काम में लगे हैं। आशीष के पास से बरामद जाइलो कार में आगेे की ओर यूपी27 एएफ/5383 और पीछे यूपी 27 एएफ/6888 नंबर पड़ा हुआ है। तस्करों ने बताया कि कच्ची शराब को तेज करने के लिए उसमें यूरिया को मिलाया जाता था। दोनों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 272 और 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed