फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six-year-old boy dies after treatment by quack case registered in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: झोलाछाप के इलाज के बाद छह वर्षीय बालक की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 15 Sep 2026 05:33 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 15 Sep 2026 05:33 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले के मियांपुर में झोलाछाप के इलाज से छह साल के बालक की मौत हो गई। परिजनों ने गलत दवा देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Six-year-old boy dies after treatment by quack case registered in Shahjahanpur
आरव का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के सिंधौली क्षेत्र के गांव मियांपुर में झोलाछाप के इलाज के बाद छह साल के बालक आरव की मौत हो गई। परिजन ने गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

पीलीभीत जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव पसियापुर निवासी राजीव के छह वर्षीय पुत्र आरव को सोमवार शाम करीब आठ बजे पेट में दर्द हुआ। परिजन उसे मियांपुर स्थित अस्पताल ले गए। आरोप है कि चिकित्सक ने बालक को भर्ती कर ड्रिप लगाने के साथ इंजेक्शन लगाए। इसके बाद बालक के मुंह से झाग निकलने लगा और देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल संचालक और कर्मचारी फरार 
परिजनों की सूचना पर पीआरवी के पहुंचते ही अस्पताल संचालक और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। बालक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पिता राजीव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिवसरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं झोलाछाप चिकित्सा के नोडल अधिकारी डॉ. इरफान अली खां ने बताया कि मियांपुर में संचालित अस्पताल की जांच के लिए टीम भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed