फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six schools were found closed during online inspection, 134 teachers and Shikshamitras were absent

Shahjahanpur News: ऑनलाइन निरीक्षण में छह स्कूल मिले बंद, 134 शिक्षक-शिक्षामित्र गैरहाजिर

Sat, 26 Jul 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Six schools were found closed during online inspection, 134 teachers and Shikshamitras were absent
शाहजहांपुर। प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन निरीक्षण में तिलहर विकासखंड के छह स्कूल बंद मिले हैं। इसके अतिरिक्त 134 शिक्षक व शिक्षामित्र गैरहाजिर पाए गए हैं। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रेरणा पोर्टल के जरिये स्कूलों का ऑनलाइन निरीक्षण कराया गया था। बीएसए, बीईओ, जिला समन्वयक समेत अन्य अधिकारियों ने अपने लक्ष्य के सापेक्ष निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने प्रेरणा पोर्टल की समीक्षा के दौरान बंद मिले तिलहर के तीन कंपोजिट स्कूल, दो प्राथमिक विद्यालय और एक उच्च प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज से स्पष्टीकरण मांगा है। इसी तरह 134 शिक्षक व शिक्षामित्र भी अनुपस्थित पाए गए। इनमें शिक्षामित्रों की संख्या सबसे ज्यादा है। उनसे भी जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed