फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six passengers found without tickets on a Roadways bus... conductor's services terminated.

Shahjahanpur News: रोडवेज की बस में छह यात्री बिना टिकट मिले...परिचालक की सेवा समाप्त

Wed, 29 Jul 2026 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Six passengers found without tickets on a Roadways bus... conductor's services terminated.
शाहजहांपुर। फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर संचालित शाहजहांपुर डिपो की बस में बिना टिकट यात्रा करते हुए छह यात्री मिलने पर महिला परिचालक की सेवा समाप्त कर दी गई। आरोप है कि चेकिंग के समय ही परिचालक ने यात्रियों के टिकट बनाए। टिप्पणी लिखने से पहले ही ईटीएम छीन ली गई।
विज्ञापन

30 मई 2026 को इटावा के सहायक यातायात निरीक्षक राहुल दुबे ने शाहजहांपुर डिपो की अनुबंधित बस में चेकिंग की। निबिया में रोकी गई बस में 27 यात्री सवार थे। इनमें छह यात्रियों के 2728 रुपये के टिकट नहीं बनाए गए थे। आरोप है कि निरीक्षण के दौरान परिचालक ने ईटीएम देने से इन्कार कर दिया और चेकिंग दल के सामने ही बिना रुपये लिए टिकट दिए। बिना टिकट यात्रियों के बयान दर्ज करने पर उन्होंने रुपये दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन

राहुल दुबे का आरोप है कि पूरे प्रकरण की टिप्पणी लिखने के लिए उन्हें मशीन नहीं दी और बस को आगे बढ़वा दिया।
एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि आरएम ने चालक व परिचालक पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद स्थानीय स्तर पर जांच कराने पर भी परिचालक पर आरोप की पुष्टि हुई। इसके बाद परिचालक रुचि देवी की संविदा को समाप्त कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed