{"_id":"5e614fd08ebc3eeb454a8395","slug":"sitapur-shahjahanpur-link-road-closed-shahjahanpur-news-bly398568822","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर-शाहजहांपुर लिंक मार्ग आज से बंद, वैकल्पिक रास्ते से गुजरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर-शाहजहांपुर लिंक मार्ग आज से बंद, वैकल्पिक रास्ते से गुजरेंगे वाहन
विज्ञापन
रोजा। अटसलिया गांव के पास से सीतापुर-शाहजहांपुर लिंक मार्ग शुक्रवार को बंद कर दिया जाएगा, जिससे शाहजहांपुर आने और सीतापुर जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि यहां से गुजरने वालों के लिए गांव के पास से ही वैकल्पिक रास्ता दिया गया है, जो कच्चा होने के कारण धूल भरा हो सकता है।
शाहजहांपुर-सीतापुर लिंक मार्ग फोरलेन बन रहा है, इसके साथ ही ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा। इसके लिए सह लिंक मार्ग शुक्रवार से बंद कर दिया जाएगा। इधर से आने-जाने वाले वाहनों के आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए ठेकेदार ने एफसीआई गेट के सामने से मिट्टी डालकर कच्चा रास्ता बनवाया है। मगर इस पर भारी वाहनों का गुजरना मुश्किल भरा हो सकता है। इसके साथ ही छोटे वाहन चालकों के लिए इस वैकल्पिक रास्ते से जाने में धूल से परेशान होना पड़ेगा। वहीं, छावनी क्षेत्र से होकर शाहजहांपुर बस अड्डे तक पहुंचने के कारण यात्रियों से अधिक किराया वसूलेंगी। इसको लेकर आसपास के गांववालों ने एतराज जताया है, लेकिन लिंक मार्ग के चौड़ीकरण और ओवरब्रिज बनाए जाने से खुशी भी है।
करीब साल भर रहेगी दिक्कत
ठेकेदार समरजीत ने बताया कि ओवरब्रिज बनाने और रोड चौड़ीकरण के लिए लिंक मार्ग को बंद किया गया है। इसके बनते ही वाहनों का आवागमन इस मार्ग से आवागमन हो सकेगा। इस कार्य में करीब एक साल का समय लगेगा। लोगों को लंबी दूरी तय करने और असुविधा से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।