फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sisters tie rakhi to Muslim brothers on Rakshabandhan in Shahjahanpur

सौहार्द का रक्षाबंधन: शाहजहांपुर में बहनों ने मुस्लिम भाइयों को बांधी राखी, भाईचारे का दिया संदेश

Thu, 31 Aug 2023 06:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Aug 2023 06:04 PM IST
सार

शाहजहांपुर में भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। शुभ मुहूर्त सुबह 7:49 बजे तक ही था। उदयातिथि होने के चलते पूरे दिन पर्व मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। बहनों ने अपने मुहंबोले मुस्लिम भाइयों को भी राखी बांधी। 
 

विज्ञापन
Sisters tie rakhi to Muslim brothers on Rakshabandhan in Shahjahanpur
बहनों ने मुस्लिम भाइयों को बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उसने अपनी सुरक्षा का वचन लिया। भाइयों ने बहनों को रक्षा करने का वचन देकर उन्हें उपहार दिए। कई बहनें ऐसी भी हैं, जिन्होंने रक्षाबंधन पर मुस्लिम भाइयों को राखी बांधी और भाइयों ने भी अपनी बहन के सम्मान के साथ ही उनकी रक्षा का वचन दिया।

विज्ञापन


शहर में मोहल्ला अंटा निवासी सपा नेता हसीन बासित को उनकी मुंहबोली हिंदू बहन श्वेता पांडेय ने राखी बांधी। हसीन ने बताया कि श्वेता के भाई प्रशांत पांडेय उनके घनिष्ठ मित्र हैं। पिछले पांच वर्षों से बहन श्वेता उनको राखी बांधने आती हैं और वह भी उसको उपहार के साथ रक्षा का वचन देते हैं। 
विज्ञापन


इसी तरह से व्यापारी नेता सलाहुद्दीन व उनके भाई सैफ अख्तर को कनिष्का गुप्ता राखी बांधती हैं। कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक इमरान सईद को कलावती पिछले कई सालों से राखी बांधती चली आ रहीं हैं। कलावती इसी विद्यालय में रसोइया के पद पर तैनात हैं। इमरान बताते हैं कि बहन कलावती का हमारे परिवार से बहुत लगाव है। बच्चे भी अपनी बुआ के घर आने का इंतजार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sisters tie rakhi to Muslim brothers on Rakshabandhan in Shahjahanpur
सेना के राखी बांधती छात्रा - फोटो : अमर उजाला

दिनभर रही राखी के पर्व की धूम 

बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर बहनें और भाई सुबह जल्दी सोकर उठ गए। स्नान के बाद बहनों ने घर के आंगन में चौक सजाया और रक्षाबंधन की थाली सजाई। इसमें रोली, अक्षत, दीपक, राखी, मिठाई को रखा गया। बहनों ने अपने भाई के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाया। 

फिर उनकी कलाई में राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया। बहन ने भाई से अपनी रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने अपनी बहन का मुंह मीठा कराया, उनकी रक्षा का वचन देने के साथ ही दक्षिणा और उपहार भेंट किए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दूर-दराज रहने वाली बहनें, भाइयों के घर पहुंचीं और राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed