{"_id":"68deae654aa7d085bf0b9b5c","slug":"sindoor-was-offered-to-goddess-durga-and-the-immersion-procession-was-carried-out-amidst-cheers-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-154166-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मां दुर्गा को अर्पित किया सिंदूर, जयकारों के बीच निकाली विसर्जन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मां दुर्गा को अर्पित किया सिंदूर, जयकारों के बीच निकाली विसर्जन यात्रा
विज्ञापन
खिरनीबाग स्थित काली बाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा के बाद सेल्फी लेतीं युवतियां। संवाद
शाहजहांपुर। श्रीदुर्गा पूजा उत्सव के समापन पर बृहस्पतिवार को मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने देवी मां को सिंदूर अर्पित करने के बाद सदा सुहागिन रहने की कामना की।
शहर के मोहल्ला खिरनीबाग में कालीबाड़ी मंदिर और लाला रामचरण लाल धर्मशाला में बंगाली समाज के साथ देवी मां में श्रद्धा रखने वालीं महिलाओं ने पंडालों में पूजा की। कालीबाड़ी मंदिर में सुबह से भक्तों का पहुंचना शुरू हो गए। ढोल की थाप पर महिला श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। इस बीच देवी को सिंदूर अर्पित करने के बाद सदा सुहागिन रहने की कामना की गई।
महिलाओं ने एक-दूसरे के सिंदूर लगाया। दोपहर बाद जयकारों के बीच कालीबाड़ी व खिरनीबाग धर्मशाला से मां दुर्गा की मूर्ति की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बंगाली समुदाय की महिलाओं ने धुनुची नृत्य कर धूम मचाई। शोभायात्रा सदर बाजार, घंटाघर होते हुए देर रात में खन्नौत नदी के तट पर पहुंची, जहां मूर्तियों को विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
मान्यता है कि मां दुर्गा नवरात्र में पृथ्वी पर अपने मायके आती हैं और 10वें दिन ससुराल विदा हो जाती हैं। इसे यादगार बनाने के लिए ही सिंदूर खेला की परंपरा है।
--
मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन में धुनुची नृत्य से मचाई धूम
ओसीएफ फैक्टरी इस्टेट स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति की विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। मां की विदाई पर श्रद्धालुओं की आंखें भर आईं। महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष रितु वर्मा व महाप्रबंधक राजेश कुमार वर्मा ने देवी मां की आरती की। शोभायात्रा फैक्टरी इस्टेट रामलीला मेला मैदान में पहुंची। यहां पर भगवान श्रीराम ने लक्ष्मणजी व हनुमानजी के साथ लंका विजय के लिए मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बीच माता की आरती व धुनुची नृत्य किया गया।
इसके बाद शोभायात्रा पूरे इस्टेट में घूमकर शहर के सदर बाजार, बहादुरगंज होते हुए खन्नौत पुल पर पहुंची। यहां विदाई दी गई। इस मौके पर पूजा महिला समिति की सदस्य नीतू अधिकारी, सुजया, पदमा, गीता, तापोसी चक्रवर्ती, नीरजा, रत्ना, गीता अधिकारी, गीता शर्मा आदि मौजूद रहीं।